जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। अगर आप अभी तक फोन लेने के लिए रुके हुए थे तो कुछ नए फोन्स बाजार में दस्तक दे चुके हैं और कुछ फोन्स की एंट्री अभी जुलाई 2026 में होने वाली है। इस महीने OPPO, Nothing, OnePlus और Samsung के अलावा iQOO के फोन्स लॉन्च हो सकते हैं। OnePlus तो अपने फोन को लॉन्च कर भी चुका है। जुलाई में मार्केट में बजट से लेकर फ्लैगशिप तक और फोल्डेबल से लेकर एंट्री लेवल तक बहुत से फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। अब जब आप कुछ दिन रुक ही गए हैं तो आपको कुछ और दिन रुक जाना चाहिए। आइए अब जानते हैं कि आखिर इस महीने किन फोन्स को बाजार में एंट्री मिलने वाली है। यहाँ हमने जुलाई में लॉन्च होने वाले कुछ फोन्स की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट को यहाँ देखा जा सकता है।
OnePlus N6 को इंडिया के बाजार में 30 जून को ही लॉन्च कर दिया गया था, हालांकि, अब इस फोन को जुलाई में सेल के लिए लाया जाने वाला है। फोन की सेल 4 जुलाई को होने वाली है। फोन को अगर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह 25000 रुपये के प्राइस में आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 8000mAh की बैटरी से लैस होना है। इस फोन में एक LCD बड़ी डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ साथ फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर भी मिलता है।
OPPO के ओर से इंडिया के बाजार में 2 जुलाई को अपने दो फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। ये फोन्स Oppo Reno 16 और Reno 16c के तौर पर एंट्री मारने वाले हैं। Reno 16 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से 6.32-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगी। फोन में MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर के साथ साथ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल सकता है। इतना ही नहीं, इस फोन में ग्राहकों को 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलने वाला है।
Durability को देखते हुए Oppo के इन फोन्स को दमदार कहा जा सकता है। असल में, यह फोन्स IP66 IP68 IP69 और IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च होने वाले हैं, इतना ही नहीं, इनमें aerospace-grade aluminium frame, Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर भी मिलने वाले हैं। Oppo Reno 16c के स्पेक्स को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी एक 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले को जगह दे सकती है।
Nothing की ओर से एक नए फोन्स को Nothing 4b के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की लॉन्चिंग 7 जुलाई को होने वाली है, इस Nothing Phone को लेकर जानकारी Flipkart पर सामने भी आ चुकी है। इस फोन में लीक आदि के अनुसार Snapdragon 6 Gen 4 processor होने वाला है, फोन को कंपनी 8GB की RAM के अलावा एक 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है। Nothing Phone में कंपनी की ओर से एक 50MP डुअल कैमरा सेटअप को जगह मिल सकती है, इसके अलावा फोन को कंपनी 5400mAh की बैटरी पर लॉन्च कर सकती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है, इसके अलावा इस फोन को Nothing के सिग्नेचर डिजाइन में ही लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह फोन भी ट्रैन्स्पैरन्ट होने वाला है।
हमने अभी तक देखा है कि बहुत से एंड्रॉयड फोन जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में, एक अन्य जानकारी के अनुसार Samsung 22 जुलाई को अपने Galaxy Unpacked event का आयोजन करने जा रहा है, इस ईवेंट में कंपनी अपने नए foldable series फोन्स को लॉन्च कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार कंपनी Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 फोन्स को लॉन्च करेगी।
अगर Galaxy Z Fold 8 को देखा जाए तो जानकारी के अनुसार इस फोन में एक 4800mAh की बैटरी मिल सकती है, फोन को कंपनी एक डुअल कैमरा सेटअप पर लॉन्च करने वाली है। कैमरा को बारीकी से देखा जाए तो इसमें एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा होने वाला है, फोन को कंपनी एक 5000mAh की बैटरी पर लॉन्च करेगी। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर Samsung Galaxy Z Flip 8 को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 6.9इंच की इनर OLED डिस्प्ले मिल सकती है, इसके अलावा फोन में आपको 4.1इंच की कवर डिस्प्ले भी मिलने वाली है, फोन में एक डुअल कैमरा के साथ एक 4300mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
अगर इन दोनों ही फोन्स को देखा जाए तो यह जुलाई में ही लॉन्च किये जा सकते हैं। हालांकि, अभी के लिए इनकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना है कि यह फोन्स जुलाई में कब लॉन्च होते हैं या इन्हें लॉन्च होते होते जुलाई एंड ही हो जाने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P4 से लेकर Motorola G57 Power तक.. 20,000 की रेंज के सबसे तगड़े स्मार्टफोन्स की लिस्ट