Smartphone Heat: भारत में गर्मी अब सिर्फ इंसानों को नहीं, स्मार्टफोन को भी प्रभावित कर रही है. ज्यादा तापमान में फोन की बैटरी जल्दी खराब होती है, परफॉर्मेंस गिरती है और डिवाइस लैग करने लगता है. अगर आपका फोन बार-बार गर्म हो रहा है, तो इसका मतलब साफ है कि आप उसे सही तरीके से यूज नहीं कर रहे. नीचे दिए गए तरीके दिखने में बेसिक हैं, लेकिन काम सबसे ज्यादा यही करते हैं.
सीधी धूप में फोन इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गलती है. इससे फोन बहुत तेजी से गर्म होता है. अगर बाहर काम करना जरूरी है, तो ब्राइटनेस कम रखें और कोशिश करो कि छांव में इस्तेमाल करें.
फास्ट चार्जिंग में पहले से ही हीट बनती है. अगर ऊपर से कवर लगा रहेगा, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी. चार्ज करते समय कवर हटाना छोटा सा कदम है, लेकिन फर्क बड़ा पड़ता है.
गेम खेलते समय फोन वैसे ही गर्म होता है. अगर आप बाहर या गर्म कमरे में गेम खेल रहे हैं, तो ओवरहीटिंग तय है. गेमिंग हमेशा ठंडी जगह या AC वाले कमरे में करें.
आजकल फोन की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा होती है, लेकिन हर समय उसे हाई रखना जरूरी नहीं है. जरूरत के हिसाब से कम रखोगे तो फोन ठंडा रहेगा और बैटरी भी बचेगी.
Google Maps जैसे ऐप्स GPS, Wi-Fi और Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन ज्यादा गर्म होता है. अगर कार में यूज कर रहे हो, तो फोन को AC वेंट के पास रखें. बाइक पर हो तो जेब में रखने के बजाय बैग में रखो.
अगर फोन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है और लैग कर रहा है, तो कुछ मिनट के लिए उसे छोड़ दें. लगातार इस्तेमाल ही ओवरहीटिंग का सबसे बड़ा कारण है.
हर चार्जर एक जैसा नहीं होता. गलत या लोकल चार्जर इस्तेमाल करने से फोन ज्यादा गर्म हो सकता है. हमेशा उसी चार्जर का इस्तेमाल करो जो कंपनी ने दिया है.
कई ऐप्स बिना जरूरत के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन को गर्म करते रहते हैं. जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उनके नोटिफिकेशन बंद कर दें.
धूप में खड़ी गाड़ी के अंदर तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है. अगर फोन अंदर रह गया, तो वह जल्दी ही ओवरहीट हो सकता है, चाहे इस्तेमाल में हो या नहीं.
जेब में फोन रखने से एयर सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे फोन ज्यादा गर्म हो सकता है, खासकर गर्मी के दिनों में. मौका मिले तो फोन को खुले में रखें.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा