2026 में खरीदने वाले हैं नया फोन..ये AI फीचर होने चाहिए आपकी टॉप प्राइऑरटी

HIGHLIGHTS

अगर आप 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो..

आपको कुछ जरूरी फीचर्स की बेहद ज्यादा जरूरत होने वाली है।

ध्यान रखें कि आपके फोन में कुछ लेटेस्ट AI फीचर जरूर होने चाहिए।

2026 में खरीदने वाले हैं नया फोन..ये AI फीचर होने चाहिए आपकी टॉप प्राइऑरटी

इस समय एक ऐसा दौर चल पड़ा है, जिसमें जब भी एक नया फोन लॉन्च होता है, उसमें कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी आदि जैसे फीचर जरूर देखे जाते हैं। हालांकि, आजकल एक कॉमन फीचर को अगर देखा जाए तो AI यानि Artificial Intelligence भी इसका हिस्सा होने लगा है। कुछ समय पहले तक मार्केटिंग शब्द के तौर पर AI को देखा जाता था, हालांकि, अब किसी भी स्मार्टफोन के लिए AI बेहद ही ज्यादा जरूरी फीचर के तौर पर देखा जा रहा है। इस समय लॉन्च होने वाले सभी नए फोन्स में AI सिर्फ फोटो एडिट करने तक ही लिमिटेड नहीं रह गया है, बल्कि अब कैमरा से लेकर बैटरी और परफॉरमेंस में भी AI का इस्तेमाल होने लगा है। अगर आप इस समय एक नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको आज हम जिन AI फीचर्स से लैस फोन्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, उन्हें खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप एक स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको किन AI फीचर्स से लैस फोन को खरीदना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैमरा में AI

अगर सबसे बड़े फीचर के तौर पर देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि इस समय अगर आप एक फोन खरीदने जा रहे हैं तो इसमें कैमरा के सपोर्ट के लिए AI का होना लाज़मी होना चाहिए। असल में, अगर ऐसा होता है तो AI की मदद से कैमरा अब खुद समझ जाता है कि आप क्या फोटो ले रहे हैं। आपको अपने आप बार बार सेटिंग करने की जरूरत नहीं होती है, कैमरा को बात होता है कि किस फोटो में आपको क्या चाहिए। इसके अलावा फोटो लेने के बाद AI खुद ही कलर, शार्पनेस और लाइटिंग आदि को भी बेहतर कर देने की क्षमता के साथ आते हैं, जिससे फोटो बिना एडिट किए भी शानदार नजर आती है।

नाइट मोड में AI अंधेरे में भी क्लियर फोटो क्लिक करने की क्षमता रखता है, अगर फोटो में कोई अनचाहा व्यक्ति या ऑब्जेक्ट आ जाए, तो AI Object Eraser से उसे एक टैप में हटाया भी जा सकता है। इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको फोटोग्राफी आनी जरूरी नहीं है, AI खुद सब संभाल लेता है।

कैमरा तक लिमिटेड नहीं रहा है AI

अब जब AI केवल और केवल कैमरा तक ही सीमित नहीं रहा है, ऐसे में आपको इस चीज का भी ध्यान रखना है कि आप जिस फोन को ले रहे हैं, उसमें भी AI कैमरा के अलावा भी काम करना चाहिए। अब फोन में मिलने वाले AI असिस्टेंट सिर्फ मौसम बताने के लिए नहीं होते, बल्कि ये आपके ईमेल और मैसेज की समरी भी आपको दिखा सकते हैं, इस समय के लिए यह एक बेहद ही जरूरी फीचर हो गए हैं। इसके अलावा यह आपको इस समय स्मार्ट रिप्लाई सुझा सकते हैं, और कई फोन में लाइव ट्रांसलेशन भी मिलता है, जिससे आप दूसरी भाषा में बात करने वाले व्यक्ति को तुरंत समझ सकते हैं। इससे काम करने की स्पीड बढ़ जाती है और समय की भी काफी बचत होती है।

बैटरी और परफॉरमेंस में AI

बैटरी और परफॉर्मेंस में भी AI बड़ा रोल इस समय निभा रहा है। आपका फोन AI की मदद से यह सीखता है कि आप कौन-से ऐप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और कौन-से कम। इसके बाद फोन बैकग्राउंड में चलने वाले बेकार ऐप्स को बंद कर देता है और जरूरी ऐप्स को ज्यादा पावर देता है। इससे बैटरी ज्यादा देर तक चलती है और फोन की स्पीड भी बनी रहती है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी AI अपने आप परफॉर्मेंस को एडजस्ट करता रहता है, जिससे फोन स्मूद चलता है।

सिक्योरिटी के लिए भी AI

सिक्योरिटी को अगर देखा जाए तो यहाँ भी AI अहम भूमिका निभा रहा है। फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट अब पहले से ज्यादा फास्ट और सुरक्षित हो गए हैं। कई स्मार्टफोन में AI स्पैम कॉल और फ्रॉड मैसेज को पहचान कर पहले ही वार्निंग दे देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आजकल कई AI फीचर्स फोन के अंदर ही काम करते हैं, यानी आपका डेटा बाहर सर्वर पर नहीं जाता, जिससे प्राइवेसी ज्यादा सुरक्षित रहती है।

अब सवाल यह है कि क्या नया फोन खरीदते समय AI फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए? जी हाँ, इसका जवाब यही होने वाला है। आज के समय में सिर्फ ज्यादा RAM या ज्यादा मेगापिक्सल कैमरा ही सब कुछ नहीं है। असली स्मार्टफोन वही है जो AI की मदद से आपके काम को आसान बनाए, बैटरी बचाए, फोटो आदि को बेहतर कर सके और फोन को लंबे समय तक स्मूदली चला सके। इसलिए अगर आप 2026 में एक स्मार्टफोन खरीदने के लिए निकल रहे हैं तो आपको यह जाँचना चाहिए कि आपके फोन में यह सब AI Features होने जरूरी हैं। अगर ये आपके फोन में होते हैं तो आपका फोन पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो जाता है।

यह भी पढ़ें: धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, सीधे 25,000 रुपये की छूट, देखें फुल डील

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo