ये हाई एंड स्मार्टफोंस भारत में अगले महीने तक हो सकते हैं लॉन्च

Highlights

इस त्यौहारी माहौल में ये शानदार हाई एंड स्मार्टफोंस भारतीय टेक बाज़ार में मचा सकते हैं हंगामा.

ये हाई एंड स्मार्टफोंस भारत में अगले महीने तक हो सकते हैं लॉन्च

अक्टूबर एक ऐसा महिना है जब बहुत सी विदेशी कंपनी भारत में अपने नए स्मार्टफोंस को लॉन्च करती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है क्योंकि इस बार भी कुछ हाई एंड स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च किया जाएगा. तो अगर आप एक ऐसा स्मार्टफ़ोन खरीदने का विचार बना रहे हैं जो शानदार फीचर्स से लैस हो तो आपको कुछ इंतज़ार जरुर करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद आपको मिलेगा एक बेहतरीन स्मार्टफ़ोन, यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही स्मार्टफोंस के बारे में बता रहे हैं.

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7

कुछ समय पहले 6GB रैम के साथ सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफ़ोन को TENAA पर देखा गया था. और अब एक नई खबर सामने आई है जिसके माध्यम से कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन की कीमत चीन में 6088 युआन होने वाली है. जिसे अगर हम भारतीय रुपयों में देखें तो यह लगभग Rs. 61,188 के आसपास हो जाती है. और इसे 26 अगस्त से प्री-आर्डर भी किया जा सकता है. 

अगर इसके स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको 5.7-इंच की क्वाड-HD 2560x1440 पिक्सेल की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो एक कर्व्ड एजेस के साथ आई है. इसके अलावा इसमें आपको गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है. इसके साथ साथ स्मार्टफ़ोन में आपको ओक्टा-कोर एक्सीनोस 8890 क्वाड 2.3GHz +क्वाड 1.6GHz प्रोसेसर मिल रहा है. इसके अलावा इसे अन्य बाज़ारों में क्वाड-कोर स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा.

साथ ही बता दें कि इसमें आपको 6GB की रैम मिल रही है, यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है. इसमें आपको 3500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, और इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में आपको 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं. इसके अलावा इसके चीनी एडिशन को आप 128GB तक ही एक्सपैंड कर सकते हैं.

अगर कैमरा की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 12MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा मिल रहा है जो आपको ड्यूल पिक्सेल तकनीकी के साथ मिल रहा है.  साथ ही इसमें एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी है.

एप्पल आईफ़ोन 7

एप्पल ने कल अपने आईफ़ोन 7 से पर्दा हटा दिया है, और लगता है कि भारत में अमेरिका के मुकाबले में आईफ़ोन की कीमत ज्यादा ही होगी. भारत में आईफ़ोन 7 Rs. 60,000 की कीमत के साथ पेश होगा. ये कीमत इसके 32GB वर्जन की होगी, अभी तक इसके अन्य वर्जन की कीमत सामने नहीं आई है. अमेरिका में आईफ़ोन 7 के 32GB वर्जन की कीमत $649 होगी, जो कि लगभग Rs. 43,000 है. आईफ़ोन 6s को भारत में Rs. 62,000 की कीमत के साथ पेश किया गया था.

आईफ़ोन 7 में 4.7-इंच की डिस्प्ले मौजूद है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1334x750 पिक्सल है, जबकि आईफ़ोन 7 प्लस में 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है, यह डिस्प्ले 1920x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन की है. दोनों फोंस में क्वाड-कोर A10 फ्यूज़न प्रोसेसर मौजूद है. यह दोनों वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस हैं. आईफ़ोन 7 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है, वहीँ आईफ़ोन 7 प्लस में दो 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए गए हैं. दोनों फोंस में 7 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. ये दोनों एप्पल के पहले आईफोंस हैं जिनमें 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद नहीं है.

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile

Recommended Articles