Samsung Galaxy M47 vs Moto G67 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

आज कल चल रहे मेमोरी क्राइसिस के चलते मिड रेंज स्मार्टफोन्स के दाम भी आसमान छूने लगे हैं और इसके चलते इस साल में अब तक ज्यादा नए स्मार्टफोन्स भी देखने को नहीं मिले हैं. ऐसे में Samsung के आने वाले Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन ने एक बार फिर इस सेगमेंट के लिए नई आस जगा दी है. हो सकता है की यह स्मार्टफोन 22,999 रुपये तक के दाम के साथ भारतीय बाज़ार में कदम रखे. इसके लॉन्च होने से पहले ही लोग यह पता करने चाह रहे हैं की यह बाज़ार में उपलब्ध स्मार्टफोन्स के मुकाबले कैसा है. यहां है Samsung Galaxy M47 और Moto G67 Power की तुलना.

Samsung Galaxy M47 vs Moto G67 Power

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Samsung Galaxy M47 के रियर और फ्रंट पैन्ल पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन देखने को मिलती है और इसके 6.67 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है.

Moto G67 Power का लेदर डिज़ाइन काफी हटकर है जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बना देता है. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ ही 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung का आने वाला Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन Qualcomm के बेहतरीन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Anroid 16 के सपोर्ट के साथ ही Samsung One UI कस्टम UI भी मिलती है. इसके साथ ही इसमें 6 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिलती हैं.

Moto G67 Power स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आता है और इसमें Android 15 के सपोर्ट के साथ ही 1 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है.

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy M47 में एक शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा देखने को मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 32MP का वाइड एंगल कैमरा भी है.

Moto G67 Power में एक डूअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है जो 32MP के अच्छे सेल्फी कैमरा के साथ आता है. यह स्मार्टफोन कैमरा स्पेक्स में थोड़ा पीछे इसलिए रह जाता है क्योंकि यह एक बैटरी फोक्सड स्मार्टफोन है.

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy M47 में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 25W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी के हिसाब से यह स्मार्टफोन ज्यादा बैटरी लाइफ देने में सक्षम है.

Moto G67 Power स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें ज्यादा बैटरी कैपेसिटी के साथ ही 30W तक की टर्बो पावर चार्जिंग भी मिलती है.

भारत में कीमत

Samsung Galaxy M47 की कीमत भारत में 22,999 रुपये से शुरु हो सकती है और यह स्मार्टफोन 4 जुलाई से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर उपलब्ध होगा. Moto G67 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में अभी 20,599 रुपये है.

यह भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं ये तगड़े स्मार्टफोन, OPPO से लेकर Nothing तक शामिल, फटाफट देख लें पूरी लिस्ट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By