जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं ये तगड़े स्मार्टफोन, OPPO से लेकर Nothing तक शामिल, फटाफट देख लें पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS

जुलाई में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं.

Nothing, Samsung, OPPO और Vivo नए डिवाइस पेश करेंगे.

फोल्डेबल फोन से लेकर बजट 5G मॉडल तक कई विकल्प मिलेंगे.

जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं ये तगड़े स्मार्टफोन, OPPO से लेकर Nothing तक शामिल, फटाफट देख लें पूरी लिस्ट

जून 2026 का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में काफी शानदार रहा और अब जुलाई भी किसी बड़े धमाके से कम नहीं होने वाला है. इस महीने Nothing अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, Samsung अपनी नई फोल्डेबल सीरीज पेश करेगा, OPPO Reno 16 सीरीज की एंट्री होगी और Vivo करीब सात साल बाद अपनी S सीरीज को भारत में वापस ला सकता है. आइए जानते हैं जुलाई 2026 में लॉन्च होने वाले सभी कन्फर्म और संभावित स्मार्टफोन्स के बारे में.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जून के आखिर में लॉन्च होने वाले फोन

Samsung Galaxy M47 5G

Samsung 29 जून को Amazon India पर Galaxy M47 5G लॉन्च करेगा. फोन में 6.7 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर Corning Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन होगी. इसमें Snapdragon प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी.

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है.

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और 6 Android अपडेट के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है. यह Rogue Red और Blaze Blue कलर में आएगा.

OnePlus N6

OnePlus 30 जून को दोपहर 12 बजे Amazon India पर अपना नया OnePlus N6 लॉन्च करेगा. Nord सीरीज के बाद यह कंपनी की पहली नई स्मार्टफोन सीरीज होगी. इसकी कीमत 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 6GB RAM और Android 16 आधारित OxygenOS 16 मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

फोन में 50MP प्राइमरी कैमरे वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन 5 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा. इसे Fresh Mint और Midnight Green कलर में लॉन्च किया जाएगा.

जुलाई में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन


OPPO Reno 16 और Reno 16c (2 जुलाई)

OPPO 2 जुलाई को Amazon India पर Reno 16 और Reno 16c लॉन्च करेगा. Reno 16 में 6.32 इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स होगी. इसमें MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर, तीन 50MP रियर कैमरे और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा मिलेगा. फोन में नया AI Snap Key दिया गया है, जो AI फीचर्स और MindSpace को जल्दी एक्सेस करने में मदद करेगा.

वहीं Reno 16c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स होगी. दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम, Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स के साथ आएंगे. इसी इवेंट में OPPO Bubble नाम का नया 1.73 इंच AMOLED एक्सेसरी भी लॉन्च करेगा, जिसे फोन के पीछे मैग्नेटिक तरीके से लगाया जा सकेगा.

Nothing Phone (4b) (7 जुलाई)

Nothing 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे अपना पहला b-सीरीज स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) लॉन्च करेगा. यह फोन वैश्विक स्तर पर एक साथ पेश किया जाएगा.

लीक्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB RAM, 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा और 5,400mAh बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फोन में Nothing का ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Bar मिलेगा. इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद है.

Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 (22 जुलाई)

Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होने की उम्मीद है. Galaxy Z Fold 8 में डुअल रियर कैमरा और 4,800mAh बैटरी मिलने की संभावना है. Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200MP प्राइमरी कैमरा, टेलीफोटो कैमरा, 5,000mAh बैटरी और बेहतर डिस्प्ले दिया जा सकता है. दोनों फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ आ सकते हैं.

Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन, 4.1 इंच की कवर स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 4,300mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग और 50MP + 12MP डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. तीनों स्मार्टफोन 5 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

iQOO Z11 5G (संभावित)

iQOO जुलाई में भारत में Z11 5G लॉन्च कर सकता है. इसमें 6.83 इंच 165Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर, 50MP डुअल कैमरा और 9,020mAh बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है.

Vivo S2 (संभावित)

करीब सात साल बाद Vivo अपनी S सीरीज को भारत में वापस ला सकता है. Vivo S2 की कीमत 45,000 से 50,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. यह फोन स्लिम डिजाइन, दमदार सेल्फी कैमरा और प्रीमियम लुक के साथ आएगा. इसे GSMA डेटाबेस में मॉडल नंबर V2576 के साथ देखा जा चुका है.

Motorola Razr 70 Ultra (संभावित)

Motorola भी जुलाई में अपना प्रीमियम फ्लिप फोल्डेबल Razr 70 Ultra लॉन्च कर सकता है. फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज, 7 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, 4 इंच कवर स्क्रीन और तीन 50MP कैमरे मिलने की उम्मीद है. इसमें 5,000mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और Android 16 मिलेगा. फोन IP48 रेटिंग के साथ आएगा और Orient Blue Alcantara, Pantone Cocoa Wood और African Violet जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile