Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज में Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G को दमदार फीचर्स के साथ इसी साल मार्च में पेश किया था। दोनों स्मार्टफोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, IP68 रेटिंग और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे कई समान फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि प्रोसेसर, कैमरा, कनेक्टिविटी और डिजाइन में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। अब कंपनी ने इनकी कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G दोनों में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED Infinity-O HDR डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स HBM ब्राइटनेस और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है।
हालांकि डिजाइन के मामले में Galaxy A57 थोड़ा आगे निकलता है। इसकी मोटाई केवल 6.9mm है और वजन 179 ग्राम है, जबकि Galaxy A37 की मोटाई 7.4mm और वजन 196 ग्राम है। यानी A57 ज्यादा पतला और हल्का फोन है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना अधिक आरामदायक हो सकता है। दोनों स्मार्टफोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।
Galaxy A37 5G में Exynos 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.75GHz तक जाती है। इसके साथ AMD Xclipse 530 GPU दिया गया है। फोन 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB तथा 256GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है।
वहीं Galaxy A57 5G में नया 4nm आधारित Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.9GHz है। इसके साथ AMD Xclipse 550 GPU मिलता है, जो बेहतर ग्राफिक्स प्रदर्शन देने का दावा करता है। यह फोन 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है।
दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित Samsung One UI 8.5 पर चलते हैं। हालांकि अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर और नए GPU की वजह से Galaxy A57 गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने में बढ़त हासिल करता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 6.0 का भी सपोर्ट मिलता है, जबकि Galaxy A37 में Wi-Fi ac और Bluetooth 5.3 दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ दिया गया है।
Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं Galaxy A57 में अल्ट्रा-वाइड कैमरे का रिजॉल्यूशन बढ़ाकर 12MP कर दिया गया है, जिससे वाइड-एंगल फोटो में ज्यादा डिटेल मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन में 5MP का मैक्रो कैमरा और LED फ्लैश मौजूद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर कैमरा क्वालिटी की बात करें तो बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरे की वजह से Galaxy A57 यहां थोड़ा बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए दोनों में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसलिए बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों फोन लगभग समान अनुभव प्रदान करते हैं।
अब बात करें कीमत की तो Samsung ने अपने Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G दोनों की भारतीय कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी अब Galaxy A37 को 37,999 रुपये की डिस्काउंट की कीमत पर उपलब्ध करा रही है। वहीं दूसरी ओर, Galaxy A57 को अब 48,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: धड़ाम करके गिरी सैमसंग के महंगे फोन्स की कीमत..Galaxy A37 और Galaxy A57 हुए बेहद सस्ते