Samsung Galaxy A27 vs Realme P4R: डिजाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
हाल ही में Realme ने अपने दमदार और फीचर्स से भरे स्मार्टफोन Realme P4R को भारत में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन में कई अलग – अलग स्मार्टफोन्स के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और किफायती दाम देखने को मिला है लेकिन ऐसा हो सकता है की इस स्मार्टफोन को भी Samsung का आने वाला Samsung Galaxy A27 टक्कर दे. यह स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च हो चुका है लेकिन इसका भारत में लॉन्च 3 जुलाई को होगा. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेक्स काफी मेल खाते हैं और इसलिए आज हम इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना इनके डिस्प्ले, डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर से लेकर दाम को ध्यान में रखते हुए करेंगे. आइए देखते हैं इन स्मार्टफोन्स के क्या हैं स्पेक्स.
SurveySamsung Galaxy A27 vs Realme P4R
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Realme P4R एक दमदार 6.8 इंच के LCD पैन्ल के साथ आता है जिसमें 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ ही 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन देखने में काफी स्लीक है और हाथ में काफी प्रीमीयम फील देता है.
6.7 इंच के शानदार सुपर AMOLED Infinity-O डिस्प्ले के साथ आने वाले Samsung Galaxy A27 में FHD+ रेसोलुशन के साथ ही साथ 120Hz तक का बेहतरीन रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें. यह स्मार्टफोन काफी क्लीन लुक के साथ आता है और हाथ में ज्यादा भारी नहीं लगता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme P4R स्मार्टफोन MediaTek के लाजवाब Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है जिसके साथ इस स्मार्टफोन में Mali G57 GPU भी देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन 4GB से लेकर 6GB तक के LPPDR4X RAM ऑप्शंस के साथ आता है. इसमें Android 16 के साथ ही Color OS कस्टम UI देखने को मिलती है.
Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन Qualcomm के धमाकेदार Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है और इसमें Adreno 710 प्रोसेसर देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन में केवल 6GB की LPDDR5 RAM का ही ऑपशन देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है और इसमें Samung One UI देखने को मिलती है.
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा के मामले में भी Realme P4R स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता है. इसके सिंगल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है और इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8MP के बढ़िया सेल्फी कैमरा के साथ आता है.
Samsung Galaxy A27 एक शानदार ट्रिप्ल रीयर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अलट्रा वाइड कैमरा और का 2MP मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है और इसके साथ ही इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा भी आता है.

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Realme P4R स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 को बढ़िया टक्कर देता है. इसकी 8000mAh की बैटरी 45W तक की Super VOOC चार्जिंग के साथ आती है जो फोन की बैटरी को लगभग 2 घंटे के अंदर 50 प्रतीशत तक चार्ज कर देती है.
Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है जिसमें 25W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
भारत में कीमत
Realme P4R के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 18,999 रुपये है और इसके 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 20,999 रुपये है.
Samsung Galaxy A27 के भारत में दाम से जुड़ी सारी जानकारी 3 जुलाई को पता लगेगी लेकिन अगर इसकी पुरानी जनरेशन के प्राइस का देखा जाए तो यह स्मार्टफोन 23,000 रुपये तक का दाम में आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Vivo T5 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
