Redmi का Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन Redmi की Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है और यह स्मार्टफोन परफॉरमेंस पर बहुत ज्यादा ध्यान देता है और इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7540mAh की बैटरी के साथ और दमदार स्पेक्स देखने को मिलते हैं. इस स्मार्टफोन का मुकाबला Vivo के Vivo T5 Pro से है जिसका सारा फोक्स इसकी दमदार बैटरी और बढ़िया डिस्प्ले पर है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 40,000 रुपये के दाम में आते हैं लेकिन इनके स्पेक्स और फीचर्स काफी अलग हैं. अगर आप भी इन दोनों में से एक स्मार्टफोन को चुनना चाहते हैं तो यहां है इन दोनों के स्पेक्स और अन्य फीचर्स की तुलना.
Redmi Turbo 5 एक फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट डिजाइन के साथ आता है जो इसे गेमिंग के लिए बढ़िया लुक देता है. इसका 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता है.
Vivo T5 Pro एक बेहतरीन दिखने वाले प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और इसमें दो सुंदर कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलते हैं. इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
बढ़िया गेमिंग परफॉरमेंस के लिए इस Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है और HyperOS की कस्टम UI पर चलता है.
Qualcomm के दमदार Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले Vivo T5 Pro परफॉरमेंस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता और इस स्मार्टफोन में भी Android 16 का सपोर्ट मिलता है जो Funtouch OS की कस्टम UI के साथ आता है.
50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP के अलट्रा वाइड कैमरा के साथ Redmi Turbo 5 का रियर कैमरा सेटअप काफी बढ़िया है और इसके साथ ही इसमें 20MP का एक बढ़िया सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है.
Vivo T5 Pro का भी रियर कैमरा सेटअप Redmi Turbo 5 की तरह ही एक लाजवाब रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जो 50MP के प्राइमरी कैमरा और 2MP के अलट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें 32MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा भी मिलता है.
Redmi Turbo 5 बैटरी और परफॉरमेंस पर बहुत ध्यान देता है और इसमें 7540mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W तक की हाइपर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. Vivo T5 Pro में 9020mAh की शानदार बैटरी और 90W तक की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
Redmi Turbo 5 का 8GB RAM और 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 37,999 रुपये के दाम के साथ भारत में मिल रहा है और वहीं इसका 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी 40,999 रुपये के दाम पर आ रहा है.
Vivo T5 Pro का 8GB RAM और 128GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट 32,999 रुपये के दाम के साथ भारत में मिल रहा है और वहीं इसका 8GB RAM और 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी 36,999 रुपये के दाम पर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)