Redmi Note 14 Pro VS Redmi Note 13 Pro; कौन सा फोन सस्ते में रहेगा बेस्ट, खरीदने से पहले ही चेक कर लें दोनों के बीच का अंतर

HIGHLIGHTS

Redmi Note 14 Pro कुछ समय पहले ही इंडिया में लॉन्च किया गया था।

क्या यह नया फोन Redmi Note 13 Pro के मुकाबले बेहतर है?

यहाँ आप Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 13 Pro के बीच के अंतर को देख सकते हैं।

Redmi Note 14 Pro VS Redmi Note 13 Pro; कौन सा फोन सस्ते में रहेगा बेस्ट, खरीदने से पहले ही चेक कर लें दोनों के बीच का अंतर

Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी Redmi Note 13 Pro की नई पीढ़ी के साथ Redmi Note 14 Pro लॉन्च किया है, जो बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स और अपग्रेड्स के साथ आता है। यह फोन Redmi Note 13 Pro के मुकाबले कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ पेश किया गया है। तो चलिए, हम इन दोनों फोन्स के बीच के अंतर को देखेंगे और समझेंगे कि इनमें से कौन सा Redmi फोन आपके लिए बेहतर हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 14 Pro VS Redmi Note 13 Pro: डिस्प्ले और डिजाइन का अंतर

डिजाइन को देखते हैं तो दोनों के बीच के अंतर को समझना कुछ मुश्किल हो आता है। दोनों ही देखने में एक जैसे लगते हैं। हालांकि, अगर आप ज्यादा टेक्निकल होना चाहते हैं तो आपको बताया देते है कि Redmi Note 13 Pro का डिजाइन कुछ स्लीक है और इसमें आपको Flat Edges मिलते हैं। इसके अलावा फोन में AG Matte Glass Back भी मिलता है। दूसरी ओर अगर Redmi Note 14 Pro को देखा जाए तो इस फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती हैं, जो इस फोन को एक अलग ही पहचान दे रही है। हालांकि अगर Redmi Note 13 Pro को देखते हैं तो इसमें आपको केवल और केवल IP54 रेटिंग ही मिलती है। इन दोनों फोन्स के बीच का यह अंतर बेशक काफी बड़ा है।

यह भी पढ़ें: इस दिन एंट्री लेगा OnePlus 13, OnePlus 13R और Buds 3 Pro, लॉन्च से पहले ही जानें कैसा होगा वनप्लस 13 फोन

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 13 Pro यानि दोनों ही फोन्स में आपको एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। दोनों में ही आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Redmi Note 14 Pro को देखते हैं तो इस फोन में ग्राहकों को डिस्प्ले पर 3000 निट्स की ब्राइट्ने मिलती है। हालांकि, Redmi Note 13 Pro में डिस्प्ले पर केवल और केवल 1800 निट्स की ब्राइटनेस दी जा रही है।

इतना ही नहीं, आपको बताते चलें कि रेडमी नोट 14 प्रो स्मार्टफोन में गोरिला ग्लास विक्टस 2 का सपोर्ट दिया जा रहा है। वहीं रेडमी नोट 13 प्रो को देखते हैं तो इस फोन में आपको गोरिला ग्लास विक्टस का ही सपोर्ट मिलता है। दोनों ही फोन्स में HDR10+, Dolby Vision और 1920Hz PWM dimming और 12बिट कलर डेप्थ मिलती है।

Redmi Note 14 Pro बनाम Redmi Note 13 Pro: परफॉरमेंस का अंतर

Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया है। वहीं, Redmi Note 13 Pro को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 पर लॉन्च किया है, दोनों ही फोन्स अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए जाने जाते हैं। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि Note 14 Pro स्मार्टफोन में 13780mm2 Graphite Sheet cooling system दिया गया है जो परफॉरमेंस को ज्यादा बेहतरीन बना देता है। वहीं, Redmi Note 13 Pro में आपको यह कूलिंग सोल्यूशन 9000mm2 पर दिया जा रहा है। दोनों ही फोन्स में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टॉरिज का सपोर्ट मिलता है।

Redmi Note 14 Pro बनाम Redmi Note 13 Pro: कैमरा के बीच का अंतर

दोनों ही फोन्स के कैमरा में उतना ही अंतर है, जितना अलग अलग यूजर की जरूरत में होता है। Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन में एक 50MP का Sony LYT-600 सेन्सर मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। Redmi Note 13 Pro को देखते हैं तो पता चालता है कि इस फोन में एक 200MP का ISOCELL HP3 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। इसमें एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी शामिल है। जहां Redmi Note 13 Pro में एक दमदार कैमरा सेटअप मिलता है, वहीं Redmi Note 14 Pro में आपको लो लाइट में दमदार फोटो लेने का बेहतर अनुभव दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाले विवो फोन की कीमत गिरी औंधे मुंह, नया प्राइस देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

Redmi Note 14 Pro बनाम Redmi Note 13 Pro: बैटरी के बीच का अंतर

Redmi Note 14 Pro में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन में एक 5100mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। दोनों ही फोन्स में आपको पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

Redmi Note 14 Pro बनाम Redmi Note 13 Pro: अन्य फीचर के बीच अंतर

Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन को Android 14 के साथ Xiaomi के HyperOS पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा Redmi Note 13 Pro को MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया है, हालांकि इसे HyperOS पर भी अपग्रेड किया जाने वाला है। दोनों ही फोन्स में 3 साल का एंड्रॉयड और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट दिया जा रहा है। दोनों ही फोन्स में, Stereo Speakers, Dolby Atmos Support, USB Type C Audio के साथ साथ 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है। Redmi Note 14 Pro को कई AI Features के साथ पेश किया गया है।

Redmi Note 14 Pro बनाम Redmi Note 13 Pro: प्राइस के बीच अंतर

Redmi Note 14 Pro को इंडिया में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, यह मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ आता है। हालांकि, Redmi Note 13 Pro को देखते हैं तो इसकी कीमत लॉन्च के समय कुछ ज्यादा थी, इस फोन को इसी वैरिएन्ट में 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

कौन सा फोन खरीदना चाहिए?

Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन आपको मिड-रेंज में बेहतरीन अनुभव दे सकता है, इस फोन में आपको डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर आदि पर बहुत से अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि, Redmi Note 13 Pro भी एक बढ़िया फोन है, जो दमदार कैमरा और बेहतरीन अन्य फीचर्स के साथ आता है। हालांकि, इसकी कीमत कुछ ज्यादा है। अब यह आपके ऊपर ही पूरी तरह से निर्भर करता है कि आपको किस फोन के साथ जाना चाहिए। आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक फोन का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 2025 के लिए ये हैं Airtel के सबसे धांसू Prepaid Recharge, Jio के भी कर देते हैं बोलती बंद

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo