Realme P4R Vs Realme P4X: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

20,000 से 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल ख़ास आप ही के लिए है. इस प्राइस रेंज में एक बढ़िया स्मार्टफोन चुनना इसलिए मुश्किल हो गया है क्योंकि जहां पहले इस रेंज में कम स्मार्टफोन ऑप्शंस देखने को मिलते थे वहीं आज इस रेंज में स्मार्टफोन्स की भरमार है. अभी हाल ही में Realme ने अपने सबसे नए स्मार्टफोन Realme P4R को लॉन्च किया है जो एकदम दमदार स्पेक्स के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में लाजवाब बैटरी लाइफ के साथ ही साथ और भी बढ़िया स्पेक्स देखने को मिलते हैं. इसी लाइनअप में पिछले साल लॉन्च हुए Realme P4X में भी काफी अच्छे स्पेक्स देखने को मिलते हैं और अगर आप इन दोनों में से एक स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो यहां इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, कैमरा और कीमत आदि की तुलना की गई है. आइए जानते एक जैसी कीमत पर दोनों में कौन किस पर भारी है.

Realme P4R vs Realme P4X

डिज़ाइन और डिस्प्ले

इस ही साल रिलीज़ हुए Realme P4R में एक स्लीक और क्लीन डिज़ाइन देखने को मिलता है और यह स्मार्टफोन 9 बहुत ही सुंदर कलर ऑप्शंस के साथ आता है. 6.8 इंच के बड़े और शानदार LCD डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में HD+ रेसोलुशन देखने को मिलता है और इस फोन में 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट भी मिलता है जो गेमिंग के लिए एकदम बढ़िया साबित होता है.

Realme P4X में एक स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ ही अच्छे कलर ऑप्शंस देखने को मिलते हैं. 6.72 इंच के डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में 144Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ ही FHD+ रेसोलुशन देखने को मिलता है. इस फोन का अच्छा रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग के लिए और विडीयो सट्रीम करने के लिए अच्छा बना देता है.

परफॉरमेंस और स्टोरेज

एक स्मार्टफोन में ग्राहक एक अच्छा रिफ्रेश रेट ही नहीं बल्कि अच्छी परफॉरमेंस भी देखते हैं और इन स्पेक्स पर ध्यान भी देना चाहिए क्योंकि जिस स्मार्टफोन को आप रोज़ इस्तेमाल करेंगे उसमें आपके छोटे मोटे काम चलाने की क्षमता तो होनी ही चाहिए. Realme P4R में बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए MediaTek का Dimensity 6300 ओक्टा कोर चिपसेट मिलता है जो 64 बिट्स के आर्किटेक्चर के साथ आता है. यह स्मार्टफोन 4GB की LPDDR4X RAM के साथ आता है और अच्छी ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU देखने को मिलता है.

Realme P4X 6GB से 8GB तक के RAM ऑप्शंस के साथ आता है और इसमें भी LPDDR4X RAM मिलती है. इसमें लाजवाब परफॉरमेंस देने के लिए MediaTek का Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है. इसके अलावा इस फोन में अच्छे ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है. यह स्मार्टफोन भी 64 बिट्स के आर्किटेक्चर को सपोर्ट करता है.

कैमरा में अंतर

Realme P4R में एक लाजवाब ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें एक 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो AI टेकनोलोजी के सपोर्ट करता है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 2MP का एक सेकेंडरी सेंसर मिलता है. इस स्मार्टफोन में 8MP का एक लाजवाब फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो बढ़िया तस्वीरें खींचता है. Realme P4X में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ ही 2MP का एक मोनो कैमरा भी मिलता है और इसके साथ ही इिसमें 8MP का बढ़िया सेल्फी कैमरा भी मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग

8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Realme P4R 45W की Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो करीब एक घंटे में फोन को 50 प्रतीशत तक चार्ज कर देती है. वहीं Realme P4X में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जो 45W तक की सूपर चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो फोन को 90 मिनट तक के समय में 100 प्रतीशत तक चार्ज करने में सक्षम है.

भारत में कीमत

जहां सबसे नया Realme फोन Realme P4R 18,999 रुपये के शुरुआती दाम से भारतीय बाजारों में आ सकता है वहीं पिछले साल रिलीज़ हुआ Realme P4X 19,650 रुपये के दाम पर भारतीय बाजार में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Realme P4R vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By