Realme Narzo N53 बनाम Redmi 12C: कौन सा फोन किसे दे रहा पटखनी, एक क्लिक में फुल डिटेल्स

Realme Narzo N53 बनाम Redmi 12C: कौन सा फोन किसे दे रहा पटखनी, एक क्लिक में फुल डिटेल्स
HIGHLIGHTS

Realme Narzo N53 और Redmi 12C दोनों समान कीमत में आते हैं

Narzo N53 को 5000 mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है

Redmi 12C में LED फ्लैश के साथ 50 MP + 0.08 MP ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है

Realme और Redmi अपने बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोंस Narzo N53 और Redmi 12C के साथ भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। रेडमी फोन जनवरी में लॉन्च हुआ था जबकि रियलमी को इसी महीने 18 मई को पेश किया गया है। ये दोनों एक जैसे प्राइस रेंज के साथ-साथ काफी मिलते-जुलते स्पेक्स भी ऑफर करते हैं। आइए देखते हैं दोनों फोंस के बीच की तुलना…

Realme Narzo N53 vs Redmi 12C Comparison 

डिस्प्ले 

Redmi 12C में 6.71 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है जो 500 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। वहीं Realme फोन में 6.74 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिल रही है जिसमें 450 निट्स ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Narzo N53

बैटरी 

बैटरी के मामले में Redmi 12C एक 5000 mAh बैटरी के साथ आता है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि Narzo N53 को 5000 mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जो फोन को 30 मिनट में 50% चार्ज कर देती है। 

प्रोसेसर 

Redmi 12C MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और मीडियाटेक हीलिओ G85 प्रोसेसर पर चलता है। Narzo N53 एंड्रॉइड 13 Realme UI T पर काम करता है और यह यूनिसोक टाइगर T612 प्रोसेसर से लैस है। 

कैमरा 

कैमरा की बात करें तो Redmi 12C में LED फ्लैश के साथ 50 MP + 0.08 MP ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है। वहीं दूसरी ओर Narzo N53 में भी LED फ्लैश और HDR सपोर्ट के साथ 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है। 

Redmi 12C

मेमोरी 

Realme 12C में 5 वेरिएंट्स 3GB + 32GB, 3GB + 64GB, 4GB + 64GB, 4GB +128GB और 6GB + 128GB मिलते हैं। जबकि Narzo N53 दो वेरिएंट्स 4GB + 64GB और 6GB + 128GB ऑफर करता है। 

कीमत 

जहां तक कीमत की बात है, दोनों फोंस एक ही प्राइस रेंज में आते हैं। Redmi 12C इस समय ₹8,999 में उपलब्ध है। वहीं Narzo N53 की कीमत भी लगभग 100Є (₹8,999) रखी गई है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo