Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये के अंदर है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Vivo T5x 5G और Motorola Edge 70 Fusion जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। तीनों फोन्स में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और चार्जिंग के मामले में काफी अंतर है। आइए जानते हैं Realme 16x vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Fusion में कौन सा फोन किस मामले में आगे है।
Realme 16x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर भी दिया गया है। यह Endurance Brown और Glory White कलर में उपलब्ध है। इसके अलावा फोन को IP65 रेटिंग और MIL-STD-810 शॉक रेजिस्टेंस मिलता है।
वहीं, Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full-HD+ LCD पैनल है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में Eye Comfort मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन 219 ग्राम है।
Motorola Edge 70 Fusion तीनों में डिस्प्ले के मामले में ज्यादा प्रीमियम है। इसमें 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-bit कलर और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है और स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिला है। फोन IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
Realme 16x 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। गेमिंग के लिए इसमें कंपनी का GT Boost ऑप्टिमाइजेशन इंजन और Flux Engine दिया गया है।
Vivo T5x 5G को 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से पावर मिलती है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है। इस लिहाज से प्रोसेसर पावर के मामले में Vivo T5x, Realme 16x से आगे नजर आता है।
दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। Motorola फोन के लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16x 5G में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony IMX852 मेन सेंसर के साथ 2MP बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस मामले में Vivo का फ्रंट कैमरा Realme 16x के मुकाबले ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन वाला है।
Motorola Edge 70 Fusion में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 50MP Sony LYTIA 710 सेंसर है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है और फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps तक कर सकता है। कैमरा हार्डवेयर के लिहाज से तीनों में Motorola का सेटअप ज्यादा मजबूत दिखाई देता है।
बैटरी के मामले में तीनों फोन बड़ी क्षमता वाले हैं। Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें Bypass Charging और Reverse Charging की सुविधा भी मिलती है।
Vivo T5x 5G में इससे भी बड़ी 7,200mAh बैटरी मिलती है। फोन 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक चार्ज में 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन दे सकती है।
वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh बैटरी दी गई है, लेकिन यहां चार्जिंग स्पीड 68W TurboPower तक जाती है। यानी बैटरी क्षमता Realme के बराबर है, जबकि चार्जिंग के मामले में Motorola आगे है।
Realme 16x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 30,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये की फ्लैट छूट या 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा 10 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है।
Vivo T5x 5G की कीमत प्राइस हाइक के बाद 6GB + 128GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में उपलब्ध है।
जून में प्राइस हुए प्राइस हाइक के बाद Motorola Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत 28,999 है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। 8GB + 256GB मॉडल 32,999 और 12GB + 256GB वेरिएंट 33,999 में आता है। एक वेरिएंट 12GB + 512GB का भी है जो 36,999 रुपये का है।
यह भी पढ़ें: Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च: जानिए डिज़ाइन से लेकर डिस्प्ले, कैमरा और कीमत तक सबकुछ