Poco X8, iQOO Z11x और Vivo Y31t तीनों ही भारत में लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन हैं। तीनों 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में आते हैं, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में काफी अंतर है। Poco X8 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि iQOO Z11x में Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 7,200mAh बैटरी दी गई है। वहीं, Vivo Y31t 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 7,200mAh बैटरी मिलती है। अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह तुलना आपके काफी काम की हो सकती है।
Poco X8 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है और इसमें TUV Triple Eye Protection, Wet Touch 2.0 और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 226 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।
iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 382ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को IP68 और IP69+ रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 219 ग्राम और मोटाई 8.4mm है।
Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,608 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,250 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन का वजन करीब 219 ग्राम और मोटाई 8.39mm है।
Poco X8 में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें Adreno GPU और LPDDR4X RAM मिलती है। फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
iQOO Z11x 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.6GHz तक और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz तक की स्पीड पर चलते हैं। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। यह Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी दो OS अपग्रेड व चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Vivo Y31T 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 1.95GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक की स्पीड पर चलते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। यह Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।
Poco X8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का f/1.8 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है, जबकि दूसरा 2MP डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iQOO Z11x 5G में 50MP का f/2.45 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का Bokeh कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Vivo Y31T 5G में 50MP का f/2.0 प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का f/2.4 Bokeh सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का f/2.05 फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में Night, Portrait, Video, Live Photo, Slo-mo, Time-lapse, Pro और Pano जैसे कैमरा मोड मिलते हैं।
Poco X8 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
iQOO Z11x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo Y31T 5G में भी 7,200mAh की बैटरी मिलती है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 vs iQOO 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना