Poco X8 Power vs Realme P4 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
सिलिकॉन-कार्बन बैटरी की वजह से अब नए स्मार्टफोन्स में 9,000mAh से 10,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल रही है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद डिवाइसेज़ पावर बैंक जैसे भारी नहीं लगते। Poco X8 Power और Realme P4 Power इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हैं। दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन इनके बीच डिस्प्ले, प्रोसेसर, चार्जिंग, डिजाइन और कीमत में महत्वपूर्ण अंतर हैं। अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह तुलना आपके काम की हो सकती है।
SurveyPoco X8 Power vs Realme P4 Power
डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो Realme P4 Power की मोटाई 9.08mm और वजन 219 ग्राम है, जबकि Poco X8 Power 8.65mm मोटा और 229 ग्राम भारी है। हालांकि, मजबूती के मामले में Poco आगे निकलता है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 के साथ IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती हैं। Realme में Gorilla Glass 7i और IP69 रेटिंग है, जबकि Vivo में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई हैं।
डिस्प्ले में दोनों फोन बड़े AMOLED पैनल के साथ आते हैं। Poco में 6.83-इंच स्क्रीन है, जबकि Realme में 6.8-इंच डिस्प्ले मिलता है। Realme 144Hz रिफ्रेश रेट देता है, जबकि Poco में 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए Poco X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है, जबकि Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है।
Poco में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जबकि Realme LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज पर निर्भर है। इससे ऐप इंस्टॉल करने, बड़ी फाइल ट्रांसफर करने और डेटा रिस्टोर करने जैसे कामों में Poco को फायदा मिल सकता है।
दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Poco फोन में 4 OS अपडेट और 6 सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। Realme फोन में 3 OS अपडेट और 4 सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
कैमरा में किसका दबदबा?
Poco X8 Power के कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। मुख्य कैमरे में OIS सपोर्ट मिलता है और सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मौजूद है।
Realme P4 Power 5G में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
यह दोनों फोन्स की सबसे बड़ी खासियत है। Realme P4 Power में 10,001mAh की बैटरी दी गई है और Poco X8 Power में 10,000mAh क्षमता मिलती है। हालांकि 10,001mAh और 10,000mAh के बीच सिर्फ 1mAh का अंतर है, इसलिए वास्तविक इस्तेमाल में दोनों की बैटरी लाइफ में कोई महत्वपूर्ण अंतर होने की उम्मीद नहीं है।
चार्जिंग में Poco आगे है। इसमें 100W चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है। वहीं Realme 80W चार्जिंग सपोर्ट सकता है। यानी बड़ी बैटरी के साथ Poco को तेजी से चार्ज भी किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
बैटरी क्षमता के मामले में Realme और Poco लगभग बराबर हैं, लेकिन चार्जिंग के मामले में Poco X8 Power स्पष्ट रूप से आगे है।
भारत में कीमत
- कीमत के मामले में Realme P4 Power थोड़ा सस्ता विकल्प दिखाई देता है। इसका 256GB मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध है।
- जबकि दूसरी ओर, Poco X8 Power के 256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
