Poco M8 Power vs Realme P4R vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco M8 Power vs Realme P4R vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया Poco M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की M8 सीरीज का नया स्मार्टफोन है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी टक्कर हाल ही में भारत में आए Realme P4R 5G और iQOO Z11 Lite जैसे स्मार्टफोन्स से होगी, जो दोनों भी इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद हैं। अगर आप इन तीनों में से कोई एक फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए तीनों के डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना करके देखते हैं कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco M8 Power vs Realme P4R vs iQOO Z11 Lite

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Poco M8 Power में 6.83 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमट, TÜV Eye Protection सर्टिफिकेशन, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

वहीं Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन भी मिलता है।

POCO M8 Power With massive 8000mAh Battery and Snapdragon 4 Gen 4 Launched in India Price sale offer specs

दूसरी ओर iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आता है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन, IP65 रेटिंग और Swiss SGS Five-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco M8 Power में 4nm प्रोसेस पर आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 4 साल के Android अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है। इसमें कई AI फीचर्स भी शामिल हैं, जैसे AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और Google Gemini इंटीग्रेशन।

iQOO Z11 Lite में भी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM, 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज, 6GB तक एक्सटेंडेड RAM और microSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

Realme P4R with 8000mah battery gets Price discount with bank offer on Flipkart

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco M8 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4R 5G में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कैमरा फीचर्स में Night Mode, Portrait, Panorama, Motion Photos, Cinematic Video, Dual-View Video, Time-Lapse और Slow Motion जैसे विकल्प मिलते हैं।

iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Time-lapse, Slow Motion और 50MP Mode शामिल हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Poco M8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO Z11 Lite With 6500mAh Battery 50MP Camera Phone Sale in India Price Offers

Realme P4R 5G में भी 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है और 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बनाए रखती है।

iQOO Z11 Lite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

भारत में कीमत

Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन 7 अगस्त से Black, Blaze Orange और Green रंगों में Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme P4R 5G की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल के लिए 20,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है।

वहीं iQOO Z11 Lite की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल के लिए 21,499 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट के लिए 24,499 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 को लेकर बड़ा खुलासा! ट्रायल प्रोडक्शन शुरू, मिलेगी 9,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile