Oppo K13 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Realme P4 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

इसी महीने 16 सितंबर को भारतीय बाजार में Oppo का नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च होने वाला है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी और 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट होने वाला है। 7000mAh सेगमेंट के तहत बाजार में कई दमदार विकल्प पहले से मौजूद हैं जिनमें Oppo K13 5G, Motorola Edge 70 Fusion और Realme P4 Pro 5G शामिल हैं। ये तीनों अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन हैं। तीनों का बैटरी बैकअप बेशक समान है, लेकिन बाकी फीचर्स में काफी अंतर है। आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन्स में कौन किस मामले में आगे है।

Oppo K13 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Realme P4 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K13 5G में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन Wet Hand Touch और Glove Mode को भी सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8.45mm और वजन 208 ग्राम है। इसे IP65 रेटिंग मिली है।

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-bit कलर डेप्थ और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा है। फोन 7.99mm मोटा और 193 ग्राम वजनी है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच का Full HD+ AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,800 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 4,320Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की मोटाई 7.68mm और वजन 187 ग्राम है। इसे IP65 और IP66 रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno A810 GPU मिलता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। यह Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। गेमिंग के लिए Snapdragon Elite Gaming फीचर्स, AI Trinity Engine और 5,700 वर्ग मिमी का वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16-बेस्ड Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन OS अपग्रेड तथा पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Realme P4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 15-बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। इसमें AI-बैक्ड Hyper Vision चिपसेट और 7,000 वर्ग मिमी का AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह BGMI को 1.5K रिजॉल्यूशन पर 144fps पर चला सकता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo K13 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OV50D40 प्राइमरी सेंसर f/1.85 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ मिलता है, जबकि दूसरा 2MP OV02B1B कैमरा है। सेल्फी के लिए 16MP Sony IMX480 सेंसर दिया गया है। फोन में AI Clarity Enhancer, AI Reflection Remover, AI Unblur और AI Eraser 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है। फोन 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Realme P4 Pro 5G में 50MP Sony IMX896 मुख्य कैमरा OIS के साथ और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50MP OV50D सेंसर मिलता है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo K13 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 30 मिनट में 0 से 62 प्रतिशत और 56 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। एक बार चार्ज करने पर फोन 49.4 घंटे तक कॉलिंग और 32.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion में भी 7,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन इसमें 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत

Oppo K13 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 23,999 रुपये में आता है।

Motorola Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

Realme P4 Pro 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है, जो 8GB+128GB मॉडल के लिए है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By