Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Oppo ने भारत में पिछले महीने अपनी Find X9 सीरीज का विस्तार करते हुए नए Find X9s और Find X9 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इससे पहले कंपनी इस लाइनअप में Find X9 और Find X9 Pro को पेश कर चुकी थी। नए डिवाइसेज़ में से Oppo Find X9s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में खास तौर पर चर्चा में है। इस कैटेगरी में यह पिछले ही महीने लॉन्च हुए Vivo X300 FE को सीधी टक्कर देता है। दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सेटअप और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आप इन दोनों फोन्स में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके काफी काम आ सकती है।

Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE

डिस्प्ले और डिज़ाइन

OPPO Find X9s में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Vivo X300 FE में 6.31 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला पैनल मिलता है। दोनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं, जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिलता है।

सुरक्षा के लिए दोनों डिवाइसेज़ में 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं, धूल और पानी से सुरक्षा के लिए दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

डिज़ाइन और डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन लगभग एक जैसे हैं, लेकिन स्क्रीन साइज़ में Oppo Find X9s बढ़त लेता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

प्रोसेसर की बात करें तो OPPO Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। दूसरी ओर Vivo X300 FE, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। दोनों स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध हैं। फ्लैगशिप हार्डवेयर के कारण दोनों डिवाइस हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Oppo का फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। इसमें 5 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। जबकि Vivo X300 FE, OriginOS 16 के साथ आता है और 5 OS अपडेट्स के साथ 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स को सपोर्ट करता है।

बेहतर प्रोसेसर और ज्यादा लंबे सिक्योरिटी अपडेट के चलते यहां Vivo X300 FE आगे निकलता है।

कैमरा किसका बेहतर?

फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X9s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं Vivo X300 FE में 50MP Sony IMX921 मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा और 8MP OmniVision OV08F10 अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

स्पेसिफिकेशंस के आधार पर देखा जाए तो OPPO Find X9s टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा विभाग में मजबूत नजर आता है, जबकि Vivo X300 FE फ्रंट कैमरा रिजोल्यूशन के मामले में बढ़त रखता है।

बैटरी और चार्जिंग

OPPO Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ Vivo X300 FE में 6,500mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इसकी बैटरी क्षमता थोड़ी कम है, लेकिन यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

वायरलेस चार्जिंग की उपलब्धता Vivo X300 FE को इस तुलना में एक अतिरिक्त फायदा देती है।

भारत में कीमत

भारत में OPPO Find X9s और Vivo X300 FE दोनों की कीमत समान रखी गई है। इनके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल के लिए 89,999 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs OnePlus Nord 6: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By