Oppo Find X9s vs Vivo X300: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Opoo Find X9 और Vivo X300 दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बाज़ार में काफी दमदार स्मार्टफोन्स हैं जो बैहतरीन कैमरा, लाजवाब बैटरी और दमदार डिस्प्ले स्पेक्स के साथ आते हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की तुलना एक दूसरे से कई बार कि जाती है क्योंकि इनके स्पेक्स काफी मेल खाते हैं और अगर इसकी वजह से आप भी इनमें से एक को चुन नहीं पा रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. इसलिए हम लाए हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना जिसमें हम बात करेंगे इसके डिस्प्ले, डिज़ाइन, बैटरी और अन्य स्पेक्स की.

Oppo Find X9s vs Vivo X300

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Vivo X300 स्मार्टफोन एक स्लीक और अच्छे डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें 6.31 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसका साथ ही इसके डिस्प्ले में 120Hz का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है.

Oppo Find X9s एक प्रीमियम डिज़ाइन के साथ ग्राहकों का दिल जीत लेता है और इसमें 6.59 इंच का एक LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

दमदार परफॉरमेंस के लिए Vivo X300 MediaTek के Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आता है और इसमें MaliG1 Ultra GPU मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 5 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है और इसमें Android 16 के सपोर्ट के साथ ही Origin OS कस्टम UI देखने को मिलती है.

Oppo Find X9s स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आता है और इसमें Immortalis-G925 देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है और Color OS कस्टम UI पर चलता है. इसके साथ ही इसमें 5 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिलती हैं.

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo X300 एक शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 200MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 50MP का लाजवाब सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है.

Oppo Find X9s स्मार्टफोन Vivo X300 के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता है. इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा आता है और इसके साथ ही इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X300 6040mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें 90W तक की क्विक चार्जिंग का सपोर्ट और 40W तक की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Oppo Find X9s स्मार्टफोन 7025mAh की शानदार बैटरी के साथ आता है और इसमें 80W तक की Super VOOC चार्जिंग मिलती है लेकिन इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता है.

भारत में कीमत

Vivo X300 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 75,999 रुपये है और वहीं इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 85,999 रुपये तक का है.

Oppo Find X9s के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 79,999 रुपये है और वहीं इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 89,999 रुपये तक का है.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Vivo V70 FE: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By