OPPO Find X10 vs Vivo X300 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना

OPPO Find X10 vs Vivo X300 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना

OPPO ने ग्लोबल और इंडियन मार्केट में अपनी नई Find X10 सीरीज पेश की है जिसमें Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल हैं। OPPO Find X10 कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और AI फीचर्स के मामले में कई नए बदलाव लेकर आया है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला Vivo X300 Pro और Samsung Galaxy S25 Ultra से हो सकता है। वीवो फोन में Zeiss के साथ तैयार किया गया कैमरा सेटअप और MediaTek का फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है। दूसरी ओर, सैमसंग में 200MP कैमरा, S Pen सपोर्ट और Galaxy AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए इन तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तुलना करते हैं और जानते हैं कि डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और भारत में कीमत के मामले में कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO Find X10 vs Vivo X300 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra

डिजाइन और डिस्प्ले

OPPO Find X10 में स्कल्प्टेड ग्लास बॉडी डिजाइन दिया गया है, जो कैमरा मॉड्यूल के साथ सहज रूप से मिलता है। फोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Glacier Blue, Glow Coral और Mist Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है और यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 452ppi पिक्सल डेंसिटी और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। इसमें SGS Low Blue Light और TÜV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं। फोन के फ्रंट में ग्लास और बैक में ग्लास फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एल्युमिनियम अलॉय मिडिल फ्रेम मिलता है। यह Dune Gold और Elite Black कलर में आता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,400×3,120 पिक्सल है। यह 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है। फोन में थोड़े राउंडेड कॉर्नर और S Pen स्टायलस का सपोर्ट भी मिलता है। इसके कलर ऑप्शन में Titanium Black, Titanium Gray, Titanium Silverblue और Titanium Whitesilver शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट पर कुछ एक्सक्लूसिव कलर भी उपलब्ध हैं। फोन को IP68 रेटिंग मिली है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OPPO Find X10 में 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है। फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जिसे भारी इस्तेमाल के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के नए ColorOS 17 पर चलता है, जिसमें इंटरफेस में बदलाव, परफॉर्मेंस सुधार और AI फीचर्स शामिल हैं।

Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 5G, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C कनेक्टिविटी जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra में कस्टम Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। फोन में 12GB RAM और 256GB से लेकर 1TB तक की इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और Galaxy AI फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी इस फोन के लिए सात साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।

कैमरा में किसका दबदबा?

OPPO Find X10 में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इसके कैमरा सिस्टम को Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसके सभी रियर कैमरे 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके मेन और टेलीफोटो कैमरे 4K वीडियो 120fps और 8K वीडियो 30fps रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करते हैं। सेल्फी लेने के लिए इसका फ्रंट कैमरा 50MP का है। इसके अलावा, कंपनी ने Blackmagic Design के साथ मिलकर Blackmagic Camera ऐप में चुनिंदा कैमरा फीचर्स को इंटीग्रेट किया है।

Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें CIPA 5.5 रेटिंग वाला 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर, 3.5x ऑप्टिकल जूम और CIPA 5.5 रेटिंग वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP JN1 वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर कैमरे 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। Vivo X300 Pro के साथ Zeiss के सहयोग से तैयार Telephoto Extender Kit 2.35X भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक्सेसरी टेलीफोटो कैमरे की जूम क्षमता बढ़ाने के लिए बनाई गई है। हालांकि, यह एक अलग से खरीदी जाने वाली एक्सेसरी है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें OIS और 2x इन-सेंसर जूम वाला 200MP मेन कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, OIS और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और OIS और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

OPPO Find X10 में 8,000mAh तक की क्षमता वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Vivo X300 Pro में 6,510 mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग, 15W फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, वायर्ड चार्जिंग के लिए चार्जर अलग से खरीदना पड़ सकता है।

भारत में कीमत

OPPO Find X10 के शुरुआती 12GB + 256GB वेरिएंट को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट 1,69,999 रुपये में आया है। यह स्मार्टफोन 29 अक्टूबर से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। फोन के साथ Hasselblad Teleconverter Kit अलग से खरीदी जा सकती है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है।

Vivo X300 Pro की भारत में कीमत 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 1,19,999 रुपये है। इसके साथ इस्तेमाल होने वाले Vivo Telephoto Extender Kit की कीमत 18,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S25 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 1,14,999 रुपये है। हालांकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर यह 1 लाख से कम कीमत में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Lava Aura Curve vs Motorola Edge 60 Fusion vs Vivo Y31t: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile