OPPO Find X10 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

OPPO Find X10 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

OPPO ने ग्लोबल समेत इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पेश की है, जिसमें OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल हैं। नई सीरीज में कंपनी ने कैमरा टेक्नोलॉजी, डिस्प्ले, बैटरी और AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। वहीं, मई में लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra भी अपने दमदार कैमरा सेटअप, फ्लैगशिप प्रोसेसर और प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ इसी हाई एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में आता है। कीमत और स्पेक्स के आधार पर Find X10 Pro Max और Vivo X300 Ultra की आपस में कड़ी टक्कर होने वाली है। ऐसे में अगर आप इन दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हमने इन दोनों की तुलना की है जो आपके काफी काम आ सकती है और बेस्ट डिवाइस चुनने में आपकी मदद कर सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OPPO Find X10 Pro Max vs Vivo X300 Ultra

डिजाइन और डिस्प्ले

OPPO Find X10 Pro Max में नया डिजाइन दिया गया है। इसका स्कल्प्टेड ग्लास बॉडी डिजाइन कैमरा मॉड्यूल के साथ सहज रूप से मिलता है। फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह फोन Titanium Grey और Luna White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिवाइस को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

दूसरी ओर, Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,440×3,168 पिक्सल है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.49 प्रतिशत है। यह स्मार्टफोन Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में आता है। इसका वजन लगभग 232 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OPPO Find X10 Pro Max में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के नए ColorOS 17 पर काम करता है, जिसमें इंटरफेस में बदलाव, परफॉर्मेंस सुधार और नए AI टूल्स शामिल हैं।

ColorOS 17 का AI Mind Pilot फीचर Agent Mode के साथ आता है। यह डिवाइस में मौजूद फोटो और फाइलों के साथ काम करने, जानकारी खोजने और फाइलें मैनेज करने या प्रेजेंटेशन बनाने जैसे कामों में मदद कर सकता है। इसके अलावा, AI Photo Agent फोटो का विश्लेषण करके एडिटिंग के सुझाव देता है और नेचुरल-लैंग्वेज कमांड के जरिए बदलाव लागू कर सकता है। फोन में संभावित फ्रॉड के जोखिम पहचानने के लिए AI Call Guard और क्लाउड आधारित AI प्रोसेसिंग के लिए प्राइवेसी प्रोटेक्शन भी दिए गए हैं।

Vivo X300 Ultra में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 840 GPU और Vivo का VS1+ इमेजिंग चिप मिलता है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। OriginOS 6 के साथ इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं जो AI, प्रो-ग्रेड वीडियोग्राफ़ी और सिस्टम यूटिलिटी पर ख़ास ध्यान देते हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा दोनों स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल है। OPPO Find X10 Pro Max में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें तीनों कैमरे 200 मेगापिक्सल के हैं। सेटअप में 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो 124 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। इसके अलावा 200MP का मेन कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसके तीनों रियर कैमरे 4K वीडियो 60fps, 4K वीडियो 120fps और 8K वीडियो 30fps को सपोर्ट करते हैं।

Vivo X300 Ultra में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP प्राइमरी कैमरा, 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके रियर कैमरे 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि फ्रंट कैमरे से 4K तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

OPPO Find X10 Pro Max में 8,000mAh तक की क्षमता वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जो फोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं और केबल के बिना चार्जिंग की सुविधा चाहते हैं।

Vivo X300 Ultra में 6,600mAh की बैटरी मिलती है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी वायर्ड चार्जिंग क्षमता OPPO के मुकाबले ज्यादा है, जबकि वायरलेस चार्जिंग में OPPO आगे है।

भारत में कीमत

OPPO Find X10 Pro Max भारतीय बाजार में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के साथ 1,99,999 रुपये में पेश हुआ है। डिवाइस की सेल 29 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन के साथ Hasselblad Teleconverter Kit अलग से खरीदी जा सकती है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है।

Vivo X300 Ultra की भारत में कीमत 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये है। यह Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके साथ मिलने वाले Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra (400mm इक्विवेलेंट) की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि Vivo Imaging Grip Kit को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Lava Aura Curve vs Motorola Edge 60 Fusion vs Vivo Y31t: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile