Oppo F35 vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo F35 vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo F35, Vivo S2 और Motorola Edge 70 Pro मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। Oppo F35 में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo S2 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Motorola Edge 70 Pro में 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। आइए जानते हैं कि 40,000 रुपये के आसपास आने वाले इन तीनों फोन्स की तुलना में कौन बाज़ी मारता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo F35 vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo F35 में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2372 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 397ppi और पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। इसका वजन लगभग 205 ग्राम और मोटाई 8.8mm है।

दूसरी ओर, Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 449ppi है। कंपनी के मुताबिक, इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। इसका वजन कलर वेरिएंट के आधार पर 197 से 199 ग्राम है, जबकि मोटाई 7.99mm से 8.10mm तक है।

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट चुनिंदा ऐप्स में 144Hz तक है। इसमें 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर और 450ppi पिक्सल डेनसिटी मिलती है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसका वजन लगभग 183 ग्राम और मोटाई 6.99mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo F35 में MediaTek Dimensity 6360 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16.5 पर चलता है।

Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

वहीं, Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसके लिए तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo F35 में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 2.5K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Vivo S2 में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50MP मुख्य कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। तीसरे रियर सेंसर की जानकारी उपलब्ध स्पेसिफिकेशन में नहीं दी गई है। फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50MP कैमरा मिलता है। फोन 4K रिजॉल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Oppo F35 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W FlashCharge सपोर्ट करता है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।

भारत में कीमत

भारत में Oppo F35 की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है।

Vivo S2 की कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 48,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: मनपसंद फोन खरीदने का सुनहरा मौका; Amazon Sale में Vivo S2 और realme 16T समेत इन स्मार्टफोन्स पर तगड़ी छूट!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile