Oppo A7 Pro vs iQOO Z11: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Oppo ने अपनी A सीरीज के तहत नया Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है। फिलहाल चीन में पेश किया गया यह स्मार्टफोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आया है। खास बात यह है कि Oppo ने इस फोन को ऐसे सेगमेंट में उतारा है, जहां बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाले कई स्मार्टफोन पहले से मौजूद हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प विकल्प iQOO Z11 है। इसकी कीमत Oppo A7 Pro के मुकाबले अलग है, लेकिन यह 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, 7,050mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या Oppo A7 Pro अपनी बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड के दम पर iQOO Z11 को टक्कर दे पाता है, या iQOO का ज्यादा प्रीमियम हार्डवेयर इसे आगे रखता है? आइए दोनों फोन्स की तुलना करके जानते हैं।

Oppo A7 Pro vs iQOO Z11

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo A7 Pro में 6.57-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसकी सामान्य ग्लोबल ब्राइटनेस 800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है। फोन का वजन करीब 205 ग्राम है और इसमें IP69K रेटिंग मिलती है।

वहीं iQOO Z11 में बड़ा 6.83-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस और 449ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है और वजन करीब 199 ग्राम है। डिस्प्ले के मामले में iQOO Z11 स्पष्ट रूप से आगे है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo A7 Pro में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन ColorOS 16 पर चलता है।

iQOO Z11 में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज और 3,800mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी दोनों फोन को अलग-अलग सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट देती है, लेकिन परफॉर्मेंस के लिहाज से iQOO Z11 बेहतर विकल्प है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo A7 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.9 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS और f/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलता है और फ्रंट व रियर दोनों कैमरों से 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा सेटअप में iQOO Z11 ज्यादा दमदार है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo A7 Pro में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

iQOO Z11 में 7,050mAh बैटरी मिलती है, जिसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों में Oppo A7 Pro मामूली बढ़त रखता है।

भारत में कीमत

Oppo A7 Pro फिलहाल चीन में 6GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 2,199 यानी करीब 31,000 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए CNY 2,499 यानी करीब 35,000 रुपये में लॉन्च हुआ है। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

iQOO Z11 की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। 8GB + 128GB मॉडल 39,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये और 12GB + 256GB टॉप मॉडल 49,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Itel का धांसू रग्ड फोन लॉन्च! 1,499 रुपये में 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और कई जबरदस्त फीचर्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By