OnePlus N6 vs OnePlus Nord 6: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

OnePlus N6 vs OnePlus Nord 6: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

भारतीय बाजार में नए नवेले मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus N6 की एंट्री हो चुकी है। यह कंपनी की N सीरीज का पहला फोन है, जिसकी तुलना आज हम हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 6 से करने वाले हैं जो इससे लगभग दोगुनी कीमत में आता है। दोनों की कीमतों के अंतर से साफ पता लगता है कि इनके फीचर्स और फोकस अलग-अलग हैं। देखना यह है कि OnePlus का बिल्कुल नया फोन पारंपरिक Nord सीरीज़ से कैसे मुकाबला करता है। आइए OnePlus N6 और OnePlus Nord 6 के डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स और कीमत आदि की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6 vs OnePlus Nord 6

डिज़ाइन और डिस्प्ले

OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, ArmorShell Protection और IP65 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। लुक की बात करें तो यह प्रीमियम Nord 6 जितना ही प्रीमियम दिखता है।

वहीं OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट, बेहतर टच रिस्पॉन्स और 3840Hz PWM डिमिंग जैसी अतिरिक्त डिस्प्ले तकनीकों से लैस है।

OnePlus N6 5G launched in India with 8000mAh battery price and specification

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है, जिसे Dimensity 6300 का अपग्रेडेड वर्जन बताया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और इसे 2 साल के Android अपडेट तथा 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

दूसरी तरफ OnePlus Nord 6 में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। OnePlus Nord 6 में Android 16 आधारित OxygenOS 16 मिलता है। इसके साथ 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

OnePlus N6 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा ऐप में Night, Portrait, Panorama, Time-Lapse, Slow Motion, Motion Photos और Dual-View Video जैसे कई मोड्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord 6 में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट भी मौजूद है। इस कीमत में फ्रंट कैमरे पर ऑटोफोकस मिलना काफी खास माना जाता है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। यह 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन तीन दिन तक चल सकता है।

वहीं OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। बैटरी बैकअप के मामले में दोनों फोन शानदार हैं और कीमत के आधार पर यहां मुकाबला लगभग टक्कर का माना जा सकता है।

भारत में कीमत

OnePlus N6 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM + 128GB मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 4 जुलाई से Amazon पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का Prime Day डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रह जाएगी।

इसकी तुलना में OnePlus Nord 6 का 8GB + 256GB शुरुआती वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल अभी 47,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4 पर आया बड़ा अपडेट! जानिए कब लौटेंगे श्रीकांत तिवारी, कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile