आज कल मिड रेंज स्मार्टफोन्स में काफी नए मॉडल्स एंट्री करते दिख रहे हैं. इनके साथ ही इस सेगमेंट में नए पन और अलग स्पेक्स से जुड़ी उमंग भी जाग उठी है. Nothing Phone 4b आज ही भारत में लॉन्च हुआ है और इसकी बिक्री शुरु होने से लेकर इसके सारे स्पेक्स अब लोगों के बीच पाश किए जा चुके हैं. ऐसे में कई लोग इसे खरीदने के लिए उत्सुक तो हैं लेकिन हड़बड़ी में कई बार बिना एक स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स देखे ही लोग उसे खरीद तो लेते हैं लेकिन बाद में पछताते हैं. एक नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले आपको उसकी तुलना उस ही सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन्स से कर लेनी चाहिए. यहां है Nothing Phone 4b की Vivo V70 FE से तुलना.
Nothing Phone 4b में 6.77 इंच का एक शानदार सूपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ ही 120Hz तक का दमदार रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन काफी डस्ट प्रूफ और वाटर रेसिस्टेंट है. इसका डिज़ाइन काफी स्लीक और क्लीन है और इसका लुक बाकी Nothing स्मार्टफोन्स की ही तरह है.
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का एक लाजवाब AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसमें 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन एक काफी प्रीमियम लुक के साथ आता है. इसमें भी ग्राहकों को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस मिलती है.
Nothing Phone 4b स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है और इसमें 3 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स मिलती हैं और इसमें 6 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं और यह स्मार्टफोन Nothing OS पर चलता है. इसके साथ ही इसमें Qualcomm का शानदार Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है जो Adreno 810 GPU के साथ आता है.
Vivo V70 FE स्मार्टफोन भी Android 16 को सपोर्ट करने के साथ ही साथ 4 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ आता है और इसमें भी 6 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं और यह स्मार्टफोन Origin OS कस्टम UI पर चलता है. परफॉरमेंस में भी यह फोन पीछे नहीं रहता है, इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिलता है जो Mali G615 GPU के साथ आता है.
Nothing Phone 4b में एक बढ़िया डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा आता है. इसके साथ ही यह फोन अपने साथ 16MP का फ्रंट कैमरा भी लाता है.
कैमरा के मामले में Vivo V70 FE स्मार्टफोन Nothing Phone 4b को पीछे छोड़ देता है. इस स्मार्टफोन के डु्अल रियर कैमरा सिस्टम में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलता है जो 50MP के बेहतरीन फ्रंट कैमरा के साथ आता है.
6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Nothing Phone 4b स्मार्टफोन अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आता है और इसमें 33W तक की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. जिसकी मदद से यह स्मार्टफोन 80 मिनट तक के समय में 50 प्रतीशत तक चार्ज हो जाता है.
7000mAh की शानदार बैटरी के साथ Vivo V70 FE स्मार्टफोन बैटरी के मामले में भी Nothing Phone 4b को पीछे छोड़ देता है. इसमें 90W तक की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जो करीब एक घंटे के समय में इसे 100 प्रतीशत तक चार्ज करने की क्षमता रखती है.
Nothing Phone 4b भारत में 14 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा और इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है और इसके 8GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये तक है.
Vivo V70 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40,990 रुपये है और इसके 12GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये तक है.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)