Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 4b: बिकना शुरू हुआ Nothing का लेटेस्ट फोन..कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Nothing Phone 4b की आज पहली सेल है।

यह सेल Flipkart पर हो रही है।

इस दौरान आप Nothing Phone 4b को खरीद सकते हैं।

Nothing के फोन्स अपने डिजाइन के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा इनका Glyph Interface भी इनकी पहचान है। इस समय कंपनी के पास दो फोन्स हैं जो बजट सेगमेंट में एक दूसरे से टक्कर लेते नजर आते हैं, इनमें Nothing Phone 4a और नया लॉन्च हुआ Nothing Phone 4b शामिल है। आज Nothing Phone 4b की सेल हो रही है, यह फोन की पहली सेल है। ऐसे में आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि क्या आपको Nothing Phone 4b को खरीदना चाहिए, या आपको Nothing Phone 4a के साथ जाना चाहिए। हमने दोनों ही Nothing Phones के स्पेक्स की तुलना यहाँ की है, इसके अलावा सेल में आपको Nothing का लेटेस्ट फोन किस प्राइस में मिलेगा, इसकी भी जानकारी दी है, आप कहाँ से Nothing Phone 4b को खरीद सकते हैं और यह Nothing Phone 4a के मुकाबले कितना और कैसे अलग है। यहाँ आपको दोनों ही फोन्स की सम्पूर्ण डिटेल्स मिलने वाली हैं।

नथिंग के दोनों फोन्स की डिस्प्ले की तुलना

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें आपको Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। वहीँ, अगर Nothing Phone 4b को देखा जाए तो इस फोन में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, इसके अलावा ब्राइटनेस के मामले में Nothing Phone 4a आगे निकल जाता है।

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4b प्रोसेसर की तुलना

Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित है, इसके अलावा इसमें 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड मिलती है। Nothing Phone 4b में दूसरी ओर Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, यह अपग्रेडेड AI Engine के साथ आता है और vapour chamber cooling फीचर भी इसमें मिलता है। इसका मतलब है कि गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होने वाला है। यहाँ भी अगर देखा जाए तो Nothing Phone 4a का प्रोसेसर ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। असल में, ऐसा देखा गया है कि स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के फोन्स स्नैपड्रैगन 6 Series के प्रोसेसर से ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस देते हैं।

Nothing Phones के कैमरा की तुलना

Nothing Phone 4a में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें एक 50MP का मेन कैमरा है, यह सैमसंग का GN9 सेन्सर है, जो OIS से लैस है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 50MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिलता है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में सेल्फ़ी के लिए एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। दूसरी ओर, अगर Nothing Phone 4b को देखा जाए तो इसमें एक 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है, इसमें एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। फोन में कंपनी ने पेरिस्कोप लेंस को जगह नहीं दी है। सेल्फ़ी के तौर पर फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी मौजूद है।

Nothing Phone 4 series के दोनों फोन्स की बैटरी की तुलना

इस जगह पर Nothing Phone 4b आगे नजर आ रहा है। असल में, Nothing Phone 4a में कंपनी ने एक 5400mAh की बैटरी को रखा है जो 50W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। दूसरी ओर, Nothing Phone 4b में 6000mAh की बैटरी मिल जाती है।

Nothing के दोनों फोन्स में सॉफ्टवेयर और उनका अपडेट

दोनों Nothing Phones Android 16 पर चलते हैं, दोनों में ही Nothing OS 4.1 का सपोर्ट मिल जाता है। Nothing Phone 4a को 3 साल OS अपडेट के अलावा 6 साल के सिक्युरिटी अपडेट दिया गया है, इसके अलावा अलावा Nothing Phone 4b पर ध्यान दिया जाए तो कंपनी की ओर से इस फोन में 3 Android अपडेट के अलावा 6 साल के सिक्युरिटी अपडेट का वादा किया है। ऐसे में दोनों ही फोन्स को लंबे समय के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है।

Nothing Phone 4 Series की कीमत

Nothing Phone 4a की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Nothing Phone 4b को देखा जाए तो यह फोन 34,999 रुपये के प्राइस में आता है। इसका मतलब है कि Nothing Phone 4a का बेस मॉडल आपको सस्ते में मिल जाने वाला है। आज Nothing Phone 4b की पहली सेल है, जो इस समय भी चल रही है। इस सेल के दौरान आप Nothing Phone 4b को खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 4b की सेल डिटेल्स और प्राइस

Nothing Phone 4b की यह सेल Flipkart पर चल रही है। फोन को 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टॉरिज मॉडल में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है, हालांकि टॉप मॉडल को कंपनी ने 38,999 रुपये में लॉन्च किया था। पहली सेल में Flipkart पर 5,000 रुपये का बम्पर डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।

इस डिस्काउंट के बाद आपको फोन 29,999 रुपये के साथ 33,999 रुपये में मिलने वाला है। यह Nothing Phone Flipkart के अलावा Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से भी खरीदा जा सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित फोटो इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Vivo T4R vs Samsung Galaxy M47: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :