Nothing Phone (2) बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन की कुछ डिटेल्स की पुष्टि कर दी है जिनसे पता चला है कि इसके इन-हाउस Nothing OS में भी बदलाव किए जा रहे हैं। लॉन्च से पहले अपकमिंग Nothing Phone (2) के लीक्स और अफवाहों ने डिवाइस में महत्वपूर्ण अपग्रेड्स का सुझाव दिया है। ये अपग्रेड्स खासकर हार्डवेयर सेटअप, सॉफ्टवेयर और डिजाइन के मामले में किए जाएंगे। आइए इन अपग्रेड्स को थोड़ा डिटेल में देखते हैं।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अपकमिंग नथिंग फोन लेटेस्ट और सबसे पॉवरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा। कुछ लीक्स से यह भी सुझाव मिला है कि Phone (2) 12GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इन लीक्स से साफ पता चलता है कि Phone (2) पूरी तरह से एक पॉवरहाउस होने वाला है।
Nothing Phone (2) में केवल हार्डवेयर के मामले में ही नहीं सॉफ्टवेयर में भी अपग्रेड्स होने की उम्मीद है। कंपनी ने आधिकारिक खुलासा कर दिया है कि स्मार्टफोन का Nothing OS 2.0 सॉफ्टवेयर नए फीचर्स के साथ आएगा जो यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। Nothing OS 2.0 हमारी नथिंग विजुअल आइडेंटिटी के अधिक तत्व लेकर आएगा और इंटेन्शनल स्मार्टफोन कंजम्पशन पर ध्यान दिया जाएगा। टेक कंपनी ने यह भी खुलासा कर दिया है कि हमेशा की तरह Phone (2) को 3 साल के एंड्रॉइड अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Phone (2) का तीसरा बड़ा अपग्रेड इसका डिजाइन होगा। हालांकि, अभी फाइनल डिजाइन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स से सुझाव मिला है कि अपकमिंग फोन का डिजाइन Phone (1) से मिलता-जुलता होगा। लेकिन कुछ अफवाहों से यह भी जानकारी मिली है कि Phone (2) में नए ग्लिफ पैटर्न्स और कस्टमाइज़ेशंस के साथ डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे।