Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना
Motorola Signature 27 को लॉन्च कर दिया है।
फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 7000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra में भी 200MP प्राइमरी कैमरा और बिल्ट-इन S Pen मिलता है।
प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में Samsung Galaxy S26 Ultra के सामने Motorola ने अपना नया Motorola Signature 27 पेश कर दिया है। यह Motorola का अब तक का सबसे एडवांस फ्लैगशिप फोन है, जिसमें नया Snapdragon प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा इस फोन में एक 200MP का पेरिस्कोप कैमरा और 7000mAh की बैटरी भी दी गई है। दूसरी तरफ Samsung Galaxy S26 Ultra इंडिया के बाजार के अलावा ग्लोबल बाजार में भी सेल किया जा रहा है। सैमसंग फोन में भी एक 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में S Pen और Galaxy AI जैसे अड्वान्स फीचर्स मिलते हैं। दोनों फोन अपने-अपने तरीके से दमदार हैं, लेकिन डेढ़ लाख रुपये के आसपास फोन खरीदते समय सिर्फ स्पेसिफिकेशन से काम नहीं चलता। इस प्राइस में फोन के कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर आदि को देखना भी जरूरी है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स के डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और प्राइस के अलावा अन्य की तुलना को देखते हैं।
Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola Signature 27 में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले मिलती है। इसमें Tandem OLED तकनीक इस्तेमाल हुई है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 12,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन भी मिलता है। इसके फ्रेम में एल्युमिनियम और बैक पर प्रीमियम फिनिश दी गई है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन और IP68 रेटिंग दी गई है। Samsung की खासियत इसका Privacy Display है। यह जरूरत पड़ने पर साइड से स्क्रीन देखने वालों के लिए कंटेंट की विजिबिलिटी को कम कर देता है।
Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मौजूद है। यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए Motorola ने ArcticMesh कूलिंग सिस्टम को भी इस फोन में रखा है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल और बड़ा वेपर चैंबर आदि भी इस्तेमाल हुआ है।
वहीं, अगर Samsung Galaxy S26 Ultra को देखते हैं तो इस फोन में भी एक पावरफुल प्रोसेसर मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को जगह दी गई है। यह 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज वाले ऑप्शन मिल जाते हैं। Motorola का नया चिपसेट यहाँ ज्यादा एडवांस नजर आता है। हालांकि, गेमिंग, हीटिंग और लगातार भारी इस्तेमाल में वास्तविक अंतर जानने के लिए दोनों का एक जैसी परिस्थितियों में टेस्ट करना जरूरी है, जो Motorola Phone के इंडिया में लॉन्च के बाद ही हम आपको बताने वाले हैं।
सॉफ्टवेयर आदि को देखा जाए तो Motorola के फोन को कंपनी ने Android 17 पर लॉन्च किया है, जबकि Samsung का फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है। दोनों कंपनियां सात साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती हैं।
Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: दोनों फोन्स में मिलता है धांसू कैमरा
दोनों फोन में 200MP कैमरा मिलता है, लेकिन इनका इस्तेमाल बिल्कुल अलग अलग है, आइए इसे भी समझते हैं। Motorola Signature 27 में 50MP Sony LYTIA L910 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है, यह फोन 3x ऑप्टिकल जूम और AI की मदद से 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है।
इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड, अलग EVS Action Sensor और 50MP सेल्फी कैमरा भी फोन में मिलता है। इसका EVS सेंसर का इस्तेमाल तेज रफ्तार से चलने वाले सब्जेक्ट की फोटो लेने में मदद के लिए किया गया है।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP का 5x टेलीफोटो और 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा इस फोन में मिल जाता है। सेल्फी के लिए फोन में एक 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Samsung में दो अलग ऑप्टिकल जूम ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, Motorola ने हाई-रेजोल्यूशन पेरिस्कोप कैमरे पर ज्यादा जोर दिया है।
अगर आपको अलग-अलग फोकल लेंथ पर फोटोग्राफी क्लिक करना पसंद है, तो Samsung का सेटअप ज्यादा बेहतर लग रहा है। वहीं, Motorola का 200MP पेरिस्कोप कैमरा जूम फोटोग्राफी को ज्यादा बेहतर कर देता है। हालांकि, सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर किसी को बेहतर कैमरा फोन नहीं कहा जा सकता। फोन के रिव्यू के बाद ही इसकी सही डिटेल्स सामने आने वाली हैं।
Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: बैटरी और चार्जिंग
Motorola Signature 27 में 7000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। दूसरी ओर, Samsung Galaxy S26 Ultra में 5000mAh बैटरी मौजूद है। यह 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: दूसरे फीचर्स की तुलना और अंतर
Samsung Galaxy S26 Ultra का बिल्ट-इन S Pen इसे अलग बनाता है। नोट्स लिखने, डॉक्यूमेंट्स पर काम करने और स्क्रीन पर सही इनपुट देने वालों के लिए यह उपयोगी सुविधा है। वहीं, Motorola Signature 27 में भी Moto Pen Ultra का सपोर्ट दिया गया है, लेकिन यह अलग एक्सेसरी है। इसे Samsung के फोन में मिलने वाले बिल्ट-इन S Pen के बराबर नहीं देखा जा सकता है।
Motorola के फोन में Bang & Olufsen ट्यूनिंग वाले स्टीरियो स्पीकर्स, Moto AI और Google Gemini से जुड़े फीचर्स अलग से मिल जाते हैं। वहीं, Samsung में Galaxy AI, Knox सिक्योरिटी और दूसरे Galaxy डिवाइसेज के साथ बेहतर इंटीग्रेशन का फायदा मिलता है।
Motorola Signature 27 Vs Samsung Galaxy S26 Ultra: प्राइस की तुलना
Motorola Signature 27 को ग्लोबल बाजार में 1,599 डॉलर की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इंडिया के बाजार में इस प्राइस को बदलकर देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह लगभग 1.5 लाख रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च हुआ है। हालांकि, इंडिया के बाजार में इस फोन की असल कीमत क्या होने वाली है, इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी के लिए इंडिया में इसके लॉन्च को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, Samsung की मौजूदा ऑनलाइन लिस्टिंग में इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,54,999 रुपये में देखा जा सकता है।