Motorola G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Motorola ने हाल ही में भारत में Motorola G77 Power लॉन्च किया है और इसके लॉन्च के साथ ही कई लोग इस स्मार्टफोन की तुलना कई मिड रेंज स्मार्टफोन्स को साथ कर रहे हैं. 25,000 रुपये के प्राइस तक में आने वाले इस स्मार्टफोन की बाकी मिड रेंज स्मार्टफोन्स से तुलना करनी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस से आपको पता लग जाएगा की कोनसा स्मार्टफोन ज्यादा अच्छे स्पेक्स और फीचर्स के साथ आता है और कोनसे स्मार्टफोन पर आपको अपने पैसे खर्च करने चाहिए. अगर आप भी यह सोच रखते हैं तो यहां है Motorola G77 Power की OnePlus Nord CE 6 Lite के साथ तुलना.

Motorola G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite

डिस्प्ले और डिज़ाइन

हाल ही में लॉन्च हुआ Motorola G77 Power स्मार्टफोन 6.72 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में FHD+ रेसोलुशन देखने को मिलता है और इसमें 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. इसके साथ ही यह सामराटफोन एक स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें ऐक्रेलिक और लेदर रियर पैन्ल में चॉइस मिलती है.

OnePlus Nord CE 6 Lite में आने वाला 6.72 इंच के डिस्प्ले में भी FHD+ रेसोलुशन देखने को मिलता है और इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है. इसमें Motorola G77 Power से ज्यादा रिफ्रेश रेट मिलता है, जहां Motorola G77 Power केवल 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite एक दमदार 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर

Motorola G77 Power में MediaTek का लाजवाब Dimensity 6400 चिपसेट देखने को मिलता है जो बढ़िया परफॉरमेंस दे सकता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में Mali-G57 GPU भी मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है और इसमें 1 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ ही 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं. यह फोन Hello UI कस्टम UI को सपोर्ट करता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट के साथ आता है और इसमें Mali G615 GPU मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है और इसमें Oxygen OS कस्टम UI के साथ ही 2 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं.

कैमरा में किसका दबदबा?

Motorola G77 Power के डूअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 32MP के दमदार फ्रंट कैमरा के साथ आता है और इसमें 2K रेसोलुशन तक रेसोलुशन तक वीडियोस रिकॉर्ड करने का फीचर मिलता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन के डूअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा देखने को मिलता है जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है.

बैटरी और चार्जिंग

Motorola G77 Power स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही 30W तक की टर्बो पावर चार्जिंग और 6W तक की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग देखने को मिलती है.

OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन भी Motorola G77 Power की ही तरह 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 45W तक की Super VOOC चार्जिंग मिलती है और यह 10W

भारत में कीमत

Motorola G77 Power के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 25,999 रुपये है और यह 13 जुलाई से फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा.

OnePlus Nord CE 6 Lite के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 25,999 रुपये है और इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये है. इसके साथ ही इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 30,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Moto G77 Power vs OnePlus N6 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By