Motorola ने इसी महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 70 Pro+ लॉन्च किया था। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,500mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी सीधी टक्कर Vivo V70 से मानी जा रही है, जिसमें Zeiss कैमरा सिस्टम और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, सॉफ्टवेयर और बैटरी जैसे कई पहलुओं में दोनों अलग हैं। इसलिए आज हम इन दोनों स्मार्टफोन्स की आपस में तुलना कर रहे हैं। आइए देखते हैं दोनों में कौन किस पर भारी है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक जाती है। डिस्प्ले HDR10+, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, वॉटर टच टेक्नोलॉजी और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट के साथ आता है। IP68, IP69 और MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ यह बेहतर मजबूती देता है। इसका साइज़ 162.7×75.6×7.19mm है और वजन 190 ग्राम है।
वहीं Vivo V70 में 6.59 इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 157.52×74.33×7.59mm है, जबकि इसका वजन लगभग 194 ग्राम है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। इसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,600 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है।
Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें भी 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी इस डिवाइस के लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है।
Motorola Edge 70 Pro+ के पीछे तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं। इसमें OIS के साथ Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा तथा 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Vivo V70 में Zeiss के साथ मिलकर डेवलप किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, OIS वाला 50MP सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
दोनों स्मार्टफोन्स में बराबर 6,500mAh की बैटरी दी गई हैं, और दोनों ही 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। हालांकि Motorola Edge 70 Pro+ के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Motorola Edge 70 Pro+ को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
दूसरी ओर, Vivo V70 का 8GB + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 53,999 रुपये है। यह फोन Lemon Yellow और Passion Red रंगों में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना