Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A27: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

अगर आप 2026 में एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको तो पता ही होगी की आज कल एक सस्ता और बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना काफी मुश्किल काम बन गया है. कभी एक सस्ते स्मार्टफोन में सही फीचर नहीं होते हैं और कभी उन स्मार्टफोन्स में ज्यादा अच्छे स्पेक्स नहीं मिलते. लेकिन मिड रेंज के स्मार्टफोन सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुए कुछ स्मार्टफोन्स ने अलग ही उत्साह जगा दिया है. जून में आए Motorola Edge 70 Pro+ और जुलाई में आए Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन्स में 50,000 रुपये से कम दाम में भी बढ़िया फीचर्स और स्पेक्स मिलते हैं. अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले दोनों की तुलना करना चाहते हैं तो यहां है Motorola Edge 70 Pro+ और Samsung A27 स्मार्टफोन्स की तुलना.

Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A27

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का एक शानदार और बेहतरीन Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही इसमें 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन में भी एक अलग और हटकर डिज़ाइन देखने को मिलता है जो काफी स्लीक लगता है.

6.7 इंच के दमदार सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz का तगड़ा रिफ्रेश रेट साथ लाने वाले Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन में 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. यह स्मार्टफोन कम दाम में आने के बावजूद भी गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसका डिज़ाइन काफी स्लीक और क्लीन लगता है.

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर

MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट के साथ आने वाले Motorola Edge 70 Pro+ में बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिलती है. इसके साथ ही इसमें Mali G720 MP8 GPU देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है और इसमें 3 साल की ऑपरेटिंग अपडेट्स के साथ ही 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं.

Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Adreno 710 GPU देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है और इसमें 6 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ 6 साल की ही सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं. यह स्मार्टफोन Samsung One कस्टम UI को सपोर्ट करता है.

कैमरा में किसका दबदबा?

Motorola Edge 70 Pro+ एक दमदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का एक प्राइमरी कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन HDR सपोर्ट करने के साथ ही साथ 50MP के एक बढ़िया सेल्फी कैमरा के साथ आता है.

Samsung A27 स्मार्टफोन भी अपने 12MP के फ्रंट कैमरा और शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप के साथ कैमरा में पीछे नहीं रहता है. इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन भी HDR को सपोर्ट करता है और इसमें स्लो-मोशन विडीयोस बनाने का भी फीचर मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन अपनी 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W तक की टर्बो पावर चार्जिंग, 15W तक की वायरलेस चार्जिंग और 10W तक की वयरलेस रिवर्स चार्जिंग के साथ आता है और इसमें 5W तक की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है.

Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन में एक दमदार 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जिसमें 25W तक की फास्ट चार्जिंग मिलती है.

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Pro+ के 8GB RAM 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,590 रुपये है और इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 47,449 रुपये की है.

Samsung Galaxy A27 के 6GB RAM 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है और इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 34,999 रुपये की है. इसके साथ ही इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 40,499 रुपये की है.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By