Motorola Edge 60 Fusion Vs Realme NARZO Power 5G Vs Vivo T5x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola Edge 60 Fusion Vs Realme NARZO Power 5G Vs Vivo T5x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

बजट केवल 30000 रुपये के आसपास का है। इसी में आप एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें अच्छी डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा और अच्छी परफॉरमेंस मिले तो ऐसा हो सकता है। असल में, इस प्राइस रेंज में इंडिया के बाजार में कुछ फोन्स मिल जाते हैं। लिस्ट में Moto, Realme और Vivo के कुछ ऐसा फोन्स हैं जो इस प्राइस रेंज में आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। Motorola edge 60 fusion Vs Realme NARZO Power 5G Vs Vivo T5x इस बजट में फिट बैठते हैं और आकर्षक भी हैं। अब ऐसे में अगर आप इन तीनों में से किसी एक फोन्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले इनकी तुलना को देख लेना चाहिए। इन सभी फोन्स के डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स के अलावा प्राइस और अन्य की तुलना यहाँ आपको देखने को मिलने वाली है। इस तुलना को देखने के बाद आपको यह समझ में आ जाने वाला है कि इस सेगमेंट में आपके लिए कौन सा फोन अच्छा हो सकता है। नोट हमने यहाँ इन तीनों ही फोन्स के स्पेक्स और प्राइस मात्र की तुलना की है। इनकी परफॉरमेंस के बारे में हम कुछ नहीं कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इन तीनों ही फोन्स में आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola edge 60 fusion Vs Realme NARZO Power 5G Vs Vivo T5x

डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना

Motorola Edge 60 Fusion इस प्राइस ब्रैकेट में एक अच्छा फोन है। इसके पैनल पर 3D सिलिकॉन वीगन लेदर फिनिश दी गई है, जो फोन को हाथ से फिसलने से बचाती है और उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) नहीं पड़ने देती। डिस्प्ले की बात करें तो इस फ़ोन में 6.67-इंच की सुपर HD+ (2712 x 1220) पिक्सेल रेज़ोल्यूशन वाली pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। फ़ोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी स्क्रीन पर मिल जाता है।

Realme NARZO Power 5G का डिजाइन कुछ अलग है। इसका डिजाइन देखने में ही काफी मजबूत नजर आता है। असल में, इस फोन में एक 10001mAh की बैटरी होने के बाद भी यह फोन ज्यादा मोटा नहीं है। इसका डिज़ाइन काफी स्लीक है। इस फ़ोन में 6.8-इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1280 x 2800 पिक्सेल्स है। डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल जाता है।

Vivo T5x को देखा जाए तो यह डिजाइन के माल एममे साफ-सुथरा और एस्थेटिक नजर आता है। इसके अलावा इसमें भी एक बड़ी 7000mAh की बैटरी है, लेकिन इसके बाद भी यह पतला ही है। Vivo T5x में 6.76 इंच IPS LCD, FHD+ डिस्प्ले दी गई है, यह 1080 x 2344 पिक्सल रेज़ोल्यूशन से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की तुलना

प्रोसेसर/परफॉरमेंस को देखा जाए तो Motorola Edge 60 Fusion में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400 प्रोसेसर मिलता है। Motorola Edge 60 Fusion का ऑपरेटिंग सिस्टम Hello UI के Android 15 पर बेस्ड है। Realme Narzo Power 5G भी मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फ़ोन Realme UI 7.0 के एंड्राइड 16 पर काम करता है।

Vivo T5x 5G में भी कंपनी ने मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर को जगह दी है। ये फ़ोन OriginOS 6 पर बेस्ड एंड्राइड 16 पर काम करता है।

कैमरा की तुलना

कैमरे की बात की जाए तो Motorola Edge 60 Fusion में 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS (Optical Image Stabilization) से लैस है। इसके अलावा, फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme Narzo Power 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा, फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इसी कड़ी में अगर Vivo T5x 5G के कैमरा को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग की तुलना

अगर बैटरी और चार्जिंग की बात की जाए तो Motorola Edge 60 Fusion में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बड़ी Titan बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Vivo T5x 5G में 7,200mAh की हाई-डेंसिटी सिलिकॉन बैटरी मिलती है, यह 44W वायर्ड FlashCharge सपोर्ट से लैस है।

भारत में कीमत की तुलना

भारत में कीमत की बात करें तो Motorola Edge 60 Fusion के बेस वैरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत मोटो की आधिकारिक वेबसाइट पर 25,999 रुपये के आसपास है। Realme Narzo Power 5G के बेस वैरिएंट 8GB और 128GB स्टोरेज की कीमत रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 29,999 रुपये देखी जा सकती है। वहीं, Vivo T5x को अगर देखा जाए तो यह फोन आपको 27,999 रुपये के आसपास के प्राइस में मिल जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: Moto G64 5G Vs Realme Narzo 80 Lite Vs iQOO Z6 Lite 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile