Moto G77 Power vs Samsung Galaxy M47: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आता है। इसी प्राइस रेंज में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M47 5G से है, जो लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, One UI और Snapdragon प्रोसेसर जैसी खूबियों के साथ आता है। अगर आप 30 हजार रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां इन दोनों फोन्स के डिज़ाइन, कैमरा, कीमत और अन्य स्पेक्स की डिटेल में तुलना की गई है जिसे देखकर आप अपने लिए सही फोन चुन सकते हैं।

Moto G77 Power vs Samsung Galaxy M47

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Moto G77 Power का डिजाइन कंपनी की हालिया G-सीरीज की तरह ही रखा गया है। इसमें उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल मिलता है और अलग-अलग रियर फिनिश विकल्प दिए गए हैं। फ्रंट में 6.72 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

दूसरी ओर Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, लेकिन इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दी गई है।

अगर बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी और गहरे रंगों की बात करें तो AMOLED पैनल की वजह से Galaxy M47 बढ़त हासिल करता है, जबकि Moto G77 Power बड़ी स्क्रीन के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Moto G77 Power में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी केवल Android 17 तक एक बड़ा OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित One UI पर चलता है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Samsung काफी आगे है क्योंकि कंपनी इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

अगर लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और तेज स्टोरेज आपके लिए अहम है, तो Galaxy M47 यहां मजबूत विकल्प साबित होता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Moto G77 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। इसका 1/2-इंच सेंसर कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद कर सकता है। फ्रंट कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग सहित दोनों कैमरों से 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

Samsung Galaxy M47 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन के आधार पर Moto G77 Power का बड़ा सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा इसे फोटोग्राफी के मामले में थोड़ी बढ़त दिला सकता है, जबकि Samsung AI फीचर्स जैसे Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter के साथ अतिरिक्त एडिटिंग सुविधाएं देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Moto G77 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारी इस्तेमाल के बावजूद यह करीब डेढ़ दिन तक चलने का दावा करता है।

Samsung Galaxy M47 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging का सपोर्ट मिलता है। यह फीचर खासतौर पर गेमिंग के दौरान बैटरी पर दबाव कम करने में मदद करता है।

अगर ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए तो Moto G77 Power बेहतर विकल्प है, जबकि तेज चार्जिंग और गेमिंग फीचर्स के लिए Galaxy M47 ज्यादा आकर्षक साबित होता है।

भारत में कीमत

Moto G77 Power भारत में 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 23,999 रुपये हो जाती है। यह स्मार्टफोन 13 जुलाई से Flipkart, Motorola.in और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M47 5G की 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Kantara: Chapter 2 की लिखी जा रही कहानी..इस बार होगा सबसे बड़ा धमाका? क्या टूट जाएंगे Dhurandhar के रिकॉर्ड!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By