this image is AI generated
Philips ने भारतीय बाजार में अपने पहले स्मार्टफोन के तौर पर S7221 5G लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट 120Hz डिस्प्ले, डुअल 5G सिम सपोर्ट, 5,700mAh बैटरी और 64-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है। इसका मुकाबला इसी प्राइस सेगमेंट में आने वाले Moto G37 5G से है। यहां हम Moto G37 5G और Philips S7221 का डिटेल में कंपैरिजन कर रहे हैं, ताकि आप उनके बीच के अंतर को आसानी से समझ सकें।
Moto के इस G37 हैंडसेट में अआप्को मिलती है 8-बिट 6.6-इंच का HD+ (720 x 1,604) LCD स्क्रीन, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, पिक्सल डेंसिटी 264ppi है, टच सैंपलिंग रेट 120Hz है, पिक ब्राइटनेस (HBM) 1,050 निट्स तक है, और इसी के साथ इस फ़ोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा भी है। इस फ़ोन में आपको 4GB का LPDDR4x RAM और 64GB का UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है।
वहीं बात करें अगर Philips S7221 कि तो इसमें आपको 6.67 इंच का HD (720×1,600 पिक्सल) LCD पैनल मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस में आपको 8GB तक LPDDR4 RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
प्रोसेसर की अगर बात करें तो Moto G37 मीडियाटेक डाइमेनसिटी 6400 चिपसेट से लैस है, वहीं Philips S7221ओक्टा-कोर spreadtrum T765 चिपसेट पर आधारित है। सॉफ्टवयेर की बात करें तो दोनों फोन्स ही Android 16 पर काम करते हैं।
ऑप्टिक्स के लिए, Moto G37 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मुख्य आकर्षण 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसमें f/1.8 एपरचर और PDAF है। सेकेंडरी कैमरा 2-इन-1 लाइट सेंसर है, जिसमें एंबिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर शामिल हैं। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए गया है।
वहीं फोटोग्राफी के लिए फिलिप्स S7221 5G में 64-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसमें फ्लैश यूनिट भी है और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं। इस हैंडसेट में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिसमें अल्ट्रा मैक्स मोड भी है ताकि ऑडियो और भी जोर से सुनाई दे।
मोटोरोला G37 में 5,200mAh की बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि फिलिप्स S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग का समर्थन करती है। फिलिप्स S7221 5G के बॉक्स में एक चार्जर भी आता है, जिसमें स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन प्रोटेक्टर केस भी शामिल हैं।
भारत में Moto G37 की प्रभावी लॉन्च प्राइस कीमत 18,999 रुपये रखी गयी है, जो कि केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। इसे Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर में पेश किया गया है।
वहीं, Philips S7221 5G का प्राइस 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,499 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 22,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन Amazon पर Black, Blue और Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:POCO X8 5G VS Redmi Turbo 5: डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना