इंडिया के बाजार में बजट फोन्स में बैटरी सबसे पहली चीज होती है जिसमें कॉम्प्रोमाइज़ किया जाता है। लेकिन Lava Shark 2 5G को कुछ हफ्ते इस्तेमाल करने के बाद मैं यह कह सकता हूँ कि यह सोच इस फोन पर लागू नहीं होती है। ईमानदारी से बताऊँ तो इस फोन का रिव्यू मैंने काफी पहले शुरू किया था जब यह 25 मई 2026 को लॉन्च हुआ था लेकिन कुछ वजहों से इसे पूरी तरह इस्तेमाल करके लिखने में मुझे थोड़ा वक्त लग गया। अब जब 10 जून से इसकी सेल भी शुरू हो चुकी है और मार्केट में इसके बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है तो मैं अपना रिव्यू आपके सामने रख रहा हूँ। मैंने फोन को अच्छे खासे समय के लिए इस्तेमाल किया है, जिसके बाद मैं एक नतीजे पर पहुंचा हूँ। आइए आपको भी बताता हूँ कि आपके लिए इस सस्ते 5G फोन को खरीदना सही रहने वाला है कि आपको इसे नहीं खरीदना चाहिए।
सबसे पहले डिजाइन की बात करते हैं, आजकल फोन की सेल इसी आस्पेक्ट को देखकर हो रही है। अब अगर Lava Shark 2 5G को देखा जाए तो जो फोन मुझे मिला है उसका कलर कंपनी ने Arya Blue बताया है, हालांकि, मुझे आजकल चल रहे कूलर नेंस समझ में ही नहन आते हैं, चलो जो भी है, लावा फोन को कंपनी ने Glossy Finish के साथ लॉन्च किया है। अगर कैमरा मॉड्यूल को देखें तो जानकारी मिलती है कि फोन में एक स्क्वेर पैनल मौजूद है, जिसपर कंपनी ने एक सर्कुलर रिंग्स डिजाइन को कट किया है। इस कैमरा मॉड्यूल में आपको एक 13MP का AI कैमरा मिल जाता है, इसके अलावा 5G लोगों भी फोन में नजर आ रहा है, ऐसा इसलिए भी किया गया होगा क्योंकि कंपनी इस मॉडल का 4G मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। इसी पैनल पर आपको एक LED फ्लैश भी मिल जाती है। लावा की ब्रांडिंग को भी यहीं पर देखा जा सकता है।
अगर मैं, अपनी बात करूँ तो फोन मुझे पकड़ने में कुछ हेवी लग रहा है, हालांकि यह 200 ग्राम वजनी है, इसकी मोटाई 8.5mm की की है, इसका मतलब है कि इसे स्लिम फोन किसी भी तरह से नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, यही आजकल का ट्रेंड है, कंपनी कुछ पतले फोन्स को लॉन्च करके ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। फोन के दाईं तरफ पावर बटन के अलावा वॉल्यूम घटाने बढ़ाने के लिए भी बटन दिए गए हैं। हालांकि, अगर बाईं ओर देखा जाए तो यहाँ आपको सिम ट्रे मिल जाने वाली है। डिजाइन एक बजट फोन के तौर पर ठीक ठाक कहा जा सकता है, अगर आप एक फीचर फोन से या किसी अन्य एंड्रॉयड सस्ते फोन से ही इस फोन की ओर जा रहे हैं तो आपको प्रीमियम फ़ील नहीं, लेकिन एक अच्छे डिजाइन वाले फोन की फ़ील जरूर आने वाली है।
कंपनी ने फोन में सेल बढ़ाने के लिए IP64 रेटिंग को भी रखा है, ऐसा करके फोन को कंपनी ने वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना किया है। इस बजट में इस फीचर की तारीफ की जानी चाहिए। फोन में फिंगरप्रिन्ट स्कैनर भी मिल जाता है जो आपको साइड में नजर आएगा, ऐसा भी कह सकते हैं कि पावर बटन को ही फिंगरप्रिन्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। एक अच्छी बात मुझे इस फोन की यही लगी है कि कंपनी ने इस फोन के साथ अभी के लिए 3.5mm हेडफोन को जिंदा रखने की कोशिश की है। हालांकि, चार्जिंग के लिए फोन में टाइप C पोर्ट ही है।
Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हालांकि, आजकल इस रिफ्रेश रेट के साथ फोन की डिस्प्ले आम हो गई हैं, लेकिन इस प्राइस में अभी भी कम ही चॉइस आपको मिलती हैं। डिस्प्ले पर मैंने सबकुछ किया है, और रील्स आदि के अलावा कैजुअल ब्राउज़िंग अगर आप इस फोन पर कर रहे हैं तो आपको सब स्मूद लग सकता है, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा कुछ करना चाहते हैं तो आपको डिस्प्ले के साथ कुछ शिकायत आ सकती है। असल में, अगर आप ज्यादा लंबे समय के लिए या कुछ समय के लिए भी वीडियो आदि देख रहे हैं तो आपको कलर और क्लेरिटी का औसतपन नजर आने वाला है। हालांकि, धूप में आपको अच्छी विजिबिलिटी मिल जाने वाली है। एक चीज और बता दूँ कि HD+ रेजोल्यूशन की लिमिटेशन आपको इस डिस्प्ले पर नजर वाली है, अगर अपने पहले और ज्यादा बेहतर डिस्प्ले वाले फोन्स इस्तेमाल किये हैं, लेकिन अब जब यह LCD Panel है तो आप इससे OLED वाला अनुभव कैसे रख सकते हैं। अंत में, इतना कहूँगा इस प्राइस रेंज में डिस्प्ले चल जाएगी, लेकिन इसमें आपको डेप्थ और कंट्रास्ट की समस्या मिलने वाली है।
फोन में Octa-core Unisoc T8200 प्रोसेसर मौजूद है, जो 6nm प्रोसेसर पर निर्मित है, इसके अलावा इसमें 4GB की रैम भी मिल जाती है। अच्छी बात यह है कि फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है और कंपनी ने इसे ब्लोटफ्री होने के साथ साथ बेकार के ऐप्स से दूर किया है। इसका मतलब है कि आपको UI का बेहतरीन अनुभव इसमें मिलता है। कंपनी फोन को लेकर कहती है कि इसका AnTuTu Score 5 लाख के आसपास है, लेकिन असल टेस्टिंग में ऐसा मुझे देखने को नहीं मिला है। हालांकि, इस सेगमेंट में यह स्कोर जबरदस्त माना जा सकता है, जो कहनी दावा कर रही है, लेकिन डेली यूज में फोन वैसा परफॉरमेंस का नहीं पाता है।
फोन को इस्तेमाल करने के शुरुआती दिनों में मुझे बहुत से ऐप्स चलाने पर भी ज्यादा दिक्कत या परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन इसके बाद जैसे जैसे इस्तेमाल बढ़ा, कुछ कुछ समस्या भी आना शुरू हो गई है। जैसे ज्यादा ऐप्स चलाने पर फोन लीग करना शुरू कर गया, कुछ ज्यादा समय इस्तेमाल कर लिया तो गर्म होना शुरू कर गया आदि आदि। हालांकि, लंबे समय के बाद भी अगर आप एक एक ऐप्स को चलते हैं तो आसानी से आप कॉलिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं, YouTube पर कुछ समय के लिए अपना मनोरंजन कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर कुछ समय बीता सकते हैं। इसके अलावा हल्की फुल्की गेमिंग आदि में भी फोन स्मूद रहने वाला है।
इसके साथ ही आप मीडियम सेटिंग में हेवी गेम्स खेलना चाहते हैं तो आप कुछ समय के लिए BGMI आदि का भी आनंद ले सकते हैं, लेकिन इसमें भी ज्यादा समय के बाद आपको हाई-ग्राफिक्स और गर्म होने की समस्या महसूस होने वाली है। अगर आपका इस्तेमाल यही है तो यह फोन आपको ठीक ठाक परफॉरमेंस दे सकता है, लेकिन अगर आप प्रो लेवल का फोन इस्तेमाल करते हैं तो यह डिवाइस कतई आपके लिए नहीं है। स्टॉरिज आदि को देखते हैं तो फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टॉरिज मिलती है, अगर आप इस स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में हाइयर रैम और स्टॉरिज का कोई ऑप्शन नहीं है।
रियर कैमरा को देखते हैं तो यह फोन एक 13MP का प्राइमेरी कैमरा से लैस है। यह कैमरा ग्राहकों को खुश करने के लिए कंपनी ने AF यानि ऑटोफोकस के साथ पेश किया है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। फ्रन्ट कैमरा पर भी कंपनी ने ऑटोफोकस दिया है। अब सीधे अगर कैमरा परफॉरमेंस को देखते हैं तो अच्छा होने वाला है। इस कैमरा के साथ Daylight में कलर काफी नेचुरल आते हैं और इस प्राइस के हिसाब से इमेज भी अच्छी हैं, हालांकि, जैसे ही लाइट कम होने लगती है तो कैमरा की असल दिक्कत भी सामने आ जाती है। लो लाइट में कैमरा सही प्रकार से काम नहीं कर पाता है। मैंने इस फोन से बहुत से फोटो लिए हैं, लेकिन मैं यहाँ एक भी लगा नहीं रहा हूँ। हालांकि, फोन के साथ अगर आप इंडोर में या बाहर भी कम रोशनी में फोटो क्लिक करते हैं तो आपको नॉइज़ आसानी से नजर आ जाने वाली है, इसके अलावा आपको डिटेल्स भी मिस लगेंगी। अब अगर कैमरा के बारे में कुछ कम शब्दों में कहूँ तो ऐसा कहा जा सकता है कि ज्यादा लाइट में आपको ये फोन अच्छी फोटो लेने वाली है, लेकिन कम रोशनी में यह आपको निराश करेगा।
आइए अब फोन की बैटरी की बात करते हैं तो इसे फोन की सबसे बड़ी ताकत के तौर पर भी देखा जा सकता है। असल में, Shark 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Company का दावा है कि यह 13 घंटे 35 मिनट तक लगातार YouTube चला सकती है और 12 घंटे 23 मिनट तक का स्क्रीन-ऑन-टाइम दे सकती है। अब अगर कंपनी के दावे से अलग हकीकत को देखा जाए तो मेरे इस्तेमाल के दौरान मैंने पाया है कि फोन को आप 1 दिन के लिए इस बैटरी के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ दिनों में यह बैटरी इससे भी ज्यादा चली है, इसमें भी कोई दोराय नहीं है। अब इस प्राइस पॉइंट बैटरी का इतना चल जाना अच्छी बात है। एक बात जो मुझे अच्छी नहीं लगी है वो यह है कि कंपनी ने बॉक्स में केवल 10W का ही चार्जर दिया है। दूसरी कंपनी कहती है कि यह 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अब दोनों ही बातें एक दूसरी को काट रही हैं। फोन में बड़ी बैटरी है और इसे चार्ज करने में समय लगने वाला है तो यह अच्छी बात बिल्कुल भी नहीं है। मुझे फोन को फुल चार्ज करने में लगभग लगभग 2 घंटे के आसपास का समय लगा, जो अच्छा कहूँ या बुरा समझ से परे है।
अब अगर बैटरी इसकी ताकत है तो वहीं चार्जिंग क्षमता इसकी कमजोरी है, ऐसा मैं इसलिए भी कह रहा हूँ क्योंकि इसी बजट में आपको बाजार में बहुत से कम बैटरी वाले ही सही लेकिन बेहद फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन्स मिल जाने वाले हैं।
Lava के इस फोन को कंपनी ने क्लीन Android 16 पर पेश किया है और इसमें सच में ब्लोटवेयर का नामों निशान नहीं है। कंपनी फोन में 1 का एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है और इसमें 2 साल का सिक्युरिटी अपडेट भी मिलने वाला है। फोन की अच्छी बात यह है कि इसमें आपको बेकार के ऐप्स नहीं मिलते हैं, जो आपको जरूरत है आप उसी ऐप को इसमें डाल सकते हैं। हालांकि, इस समय बाजार में जंक ऐप्स के साथ आने वाले फोन्स भरे पड़े हैं। इसी से UI का अनुभव भी खराब होता है, लेकिन लावा के इस फोन में यही अच्छी बात है।
6000mAh की बड़ी बैटरी, लंबे समय तक चलती है।
120Hz डिस्प्ले वाला फीचर भी अच्छा है।
IP64 रेटिंग से फोन को मजबूती मिलती है।
Clean Bloatware-free Android 16 का होना अच्छी बात।
सिर्फ 10W का चार्जर जबकि फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट।
लो लाइट में कैमरा अच्छा काम नहीं करता।
सिर्फ एक ही RAM और storage मॉडल में आया है फोन।
Heavy Gaming के रैम फोन गर्म होता है।
फोन पकड़ने में थोड़ा हेवी भी लगता है।
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिनभर साथ निभाए चार्जर के लिए बार बार टेंशन न लेनी पड़े और सॉफ्टवेयर आदि का कोई भी झंझट ना हो तो आपको Lava Shark 2 5G के साथ चले जाना चाहिए। 11,999 रुपये की कीमत में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग एक साथ मिलना अच्छी बात है। लेकिन अगर कैमरा आपकी सबसे बड़ी जरूरत है या आप हेवी गेमिंग करना आपका शौक है तो साफ तौर पर आप इस फोन के साथ समय नहीं बिताना चाहेंगे, या इसे खरीदना नहीं चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro Plus: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना