iQOO Z11 स्मार्टफोन इंडिया के बाजार में मिड-रेंज में नए फोन के तौर पर लॉन्च हो चुका है। इस फोन की बात करें तो इसे सीधी टक्कर Realme 16x 5G से मिल रही है। फोन को कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के अलावा बड़ी बैटरी और 5G क्षमता के साथ लेकर आई है। यह सब आपको Realme के फॉसन में भी मिलता है। हालांकि, AMOLED Panel और हाइयर हार्डवेयर को देखते हैं तो यह आपको iQOO Phone में मिलता है। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर के अलावा 90W की चार्जिंग और OIS मिलता है। वहीं, दूसरी ओर अगर Realme 16x को देखा जाए तो यहफोन ज्यादा किफायती और ड्यूरेबल है। इस फोन में आपको स्टॉरिज को बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है। आइए जानते हैं कि दोनों ही फोन्स कैमरा, बैटरी और प्राइस के मामले में कैसे एक दूसरे से अलग हैं।
iQOO Z11 और Realme 16x 5G दोनों ही फोन्स में ग्लास फ्रन्ट मिलता है, इसके अलावा प्लास्टिक फ्रेम और बैक मिलता है। हालांकि, दोनों की ड्यूरेबिलिटी में अंतर है। असल में, IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा Realme 16x 5G को देखा जाए तो इसमें IP65 प्रोटेक्शन के अलावा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। इसका मतलब है की है यह फोन ज्यादा ड्यूरेबल है। डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z11 में एक दमदार डिस्प्ले मिलती है, यह AMOLED Panel से लैस है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा अगर Realme Phone को देखा जाए तो इसमें आपको ज्यादा प्रीमियम फ़ील मिलता है। इसमें गेमिंग के दौरान और स्ट्रीमिंग के दौरान आपको सबकुछ दमदार मिलता है।
iQOO Z11 में कंपनी ने iQOO Z11 5G को अगर देखा जाए तो इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है , इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और UFS 3.1 स्टॉरिज भी मिलती है। REalme 16x को देखते हैं तो इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6GB तक की रैम मिलती है, इसमें 2.2 UFS स्टॉरिज मिलती है।
iQOO के फोन में एक 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, इसके अलावा Realme Phone को कंपनी एक 7000mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है। इतना ही नहीं, iQOO फोन में 90W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है। दोनों ही फोन्स में आपको रीवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग क्षमता मिलती है। वहीं अगर Realme Phone की बैटरी के साथ मिलने वाली चार्जिंग क्षमता को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 45W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।
iQOO Z11 में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसमें PDFA के साथ OIS का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं Realme 16x में आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा और AF के साथ मिलता है, सेल्फ़ी कैमरा के तौर पर iQOO के फोन में 32MP का फ्रन्ट कैमरा और Realme 16x में एक 8MP का कैमरा सपोर्ट मिलता है। दोनों ही फोन्स में iQOO बैटरी के अलावा कैमरा के मामले में और परफॉरमेंस के मामले में भी ज्यादा दमदार मालूम होता है।
iQOO Z11 को कंपनी 31000 रुपये के आसपास के प्राइस में लेकर आई है। वहीं Realme Phone की कीमत 26000 रुपये के आसपास है। कीमत में इस अंतर को अगर देखा जाए तो आपके लिए Realme Phone बेस्ट हो सकता है। हालांकि, अगर आप फीचर और स्पेक्स आदि को देख रहे हैं तो आपको जाहिर है कि एक बेहतरीन फोन चाहिए। ऐसे में आपको पैसे को न देखकर iQOO Phone के स्पेक्स और फीचर आदि को देखना चाहिए। यह फोन महंगा में जरूर आता है लेकिन परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले आदि के मामले में ज्यादा बेहतर है। हालांकि, ड्यूरेबिलिटी के मामले में Realme Phone कुछ आगे निकलता नजर आता है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 VS OnePlus Nord CE 6 VS Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना