#image_title
iQOO ने अपने लेटेस्ट iQOO 11S (आईक्यू 11S, आई क्यू 11S) स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 4013 mm² VC कूलिंग प्लेट, ग्रेफ़ाइट कूलिंग लेयर दी गई है। यह एविएशन-ग्रेड एलुमिनियम मिडल फ्रेम डिजाइन के साथ आया है। इस डिवाइस में वीवो द्वारा बनाया गया V2 चिप भी शामिल है। आइए देखते हैं यह फोन कैसे स्पेक्स लेकर आया है और इसकी कीमत क्या है।
iQOO ने अपने नए फोन में 6.78-इंच की क्वाड HD+ कर्व्ड E6 LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले दी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस और HDR10+ को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 4nm चिपसेट और एड्रीनो 740 GPU से लैस है। चिपसेट को 16 GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित ओरिजिन ओएस 3.0 पर काम करता है।
फ़ोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 13MP टेलीफ़ोटो लेंस मिल रहा है। साथ ही इसमें V2 इमेजिंग चिप और LED फ्लैश भी शामिल है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पर 16MP कैमरा दिया है।
डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें 4700mAh बैटरी लगाई गई है जो 200W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए iQoo 11s (आईक्यू 11S, आई क्यू 11S) में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax, Bluetooth 5.3, GPS/GLONASS, USB Type-C, NFC का सपोर्ट दिया गया है।
स्मार्टफोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3799 yuan (लगभग Rs. 43,160) रखी गई है। जबकि 16GB + 256GB मॉडल 4099 yuan (लगभग Rs. 46,545) में आया है। वहीं 16GB+512GB और 16GB+1TB को क्रमश: 4399 yuan (लगभग Rs. 49,950) और 4799 yuan (लगभग Rs. 54,495) में खरीदा जा सकता है।