Apple ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन, iPhone Duo आखिरकार पेश कर दिया है। यह आईफोन Apple के नए चैप्टर के सबसे अहम प्रोडक्ट्स में से एक है। Apple खुद इसे “ओरिजिनल iPhone के बाद iPhone में सबसे बड़ा बदलाव” बता रहा है। हालांकि, Apple एक ऐसे बाजार में एंट्री कर रहा है जहां पहले से बड़े प्रतिस्पर्धा अपनी धाक जमाए हुए हैं। Samsung कई सालों से फोल्डेबल फोन को बेहतर करता आ रहा है और उसका लेटेस्ट Galaxy Z Fold 8 भी इसी बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ एक अलग अप्रोच पेश करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 में क्या अंतर है।
Apple ने पहली बार फोल्डेबल फोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo को बुक-स्टाइल डिजाइन में पेश किया है। इसमें अंदर की तरफ 7.6-इंच Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है, जबकि बाहर 5.4-इंच Super Retina XDR कवर स्क्रीन दी गई है। इनर स्क्रीन पर क्रीज को कम दिखाई देने के लिए कस्टम Nano Texture फिनिश दी गई है। बाहर की स्क्रीन और रियर पैनल पर Ceramic Shield प्रोटेक्शन मिलता है।
वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6-इंच Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ 5.5-इंच Dynamic AMOLED 2X कवर स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। Samsung ने इसमें Flex Titanium टेक्नोलॉजी, Gorilla Glass Ceramic 3 और Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया है। फोन को IP48 रेटिंग भी मिली है।
परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और नया Neural Engine सेटअप मिलता है। Apple के मुताबिक यह चिप पिछले A19 Pro के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। फोन iOS 27 पर चलता है, जिसे फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है। इसमें स्प्लिट व्यू, ऐप पेयरिंग और आंशिक रूप से फोल्ड किए गए फोन के इस्तेमाल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Dual Recording और My FanCam जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।
iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP Fusion मुख्य कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है। फोन 4K/120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Centre Stage कैमरा मिलता है, जबकि फोल्डेबल स्क्रीन के अंदर अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 में भी डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा कवर स्क्रीन और इनर डिस्प्ले पर 10MP कैमरे दिए गए हैं। यह फोन 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। Samsung का Dual Recording फीचर फोन के दोनों तरफ के कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है।
iPhone Duo में Apple ने बैटरी साइज़ नहीं बताया है, लेकिन कंपनी के अनुसार फोन इनर स्क्रीन पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, कवर स्क्रीन पर 44 घंटे तक और दोनों स्क्रीन के एक साथ इस्तेमाल में 22 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। Apple का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से 5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। फोन MagSafe वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
भारत में iPhone Duo की कीमत 256GB मॉडल के लिए 2,99,900 रुपये से शुरू होती है। 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है। यह Star White और Night Sky कलर में उपलब्ध है।
वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत में शुरुआती कीमत 1,74,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। 12GB+512GB मॉडल 1,94,999 रुपये और 16GB+1TB मॉडल 2,34,999 रुपये में आता है।
यह भी पढ़ें: Apple के नए iPhone की कीमत ने उड़ाए होश! 4.5 लाख तक पहुंचा दाम, Watch और AirPods के भी रेट जानें