गर्मियों में तापमान का बढ़ना स्वाभाविक है। इस समय में दिन लंबे और गर्म होते हैं। इस मौसम को जब आप ही AC के बिना नहीं झेल पाते हैं तो आपके घर के गैजेट या आपका स्मार्टफोन कैसे सह सकता है। इस बढ़ती गर्मी में अगर अप देख रहे हैं कि आपका फोन ओवरहीट कर रहा है तो जाहिर तौर पर इसकी बैटरी भी बेहद तेजी से गिरने लगती है। फोन जल्द से जल्द अपने आप को एक सही स्थिति में लाने के लिए ठंडा होना चाहता है। इसमें आपको भी फोन का साथ देना चाहिए। कई बार फोन के ज्यादा गर्म होने के चलते बैटरी बड़ी तेजी से गिरती है, और कई बार फोन शटडाउन भी हो जाता है। यह फिर भी सही है, अगर इसके उलट हो जाए तो फोन केवल गर्म होता रहे तो इसके सेंट्रल प्रोसेसर का पिघलना शुरू हो जाएगा, और फोन कई मामलों में फट भी सकता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि अपने फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाना है, कई बार फोन चार्जिंग के दौरान भी गर्म होने लगता है, ऐसे में आपको चार्जिंग को खुद जल्दी से बंद कर देना चाहिए और फोन जब तक फिर से ठंडा न हो जाए उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए अब समझते हैं कि आखिर आपको क्या करना है और आप कैसे अपने फोन को कूल कर सकते हैं।
अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो आपको या तो इसे पंखे के सामने ले आना चाहिए, ऐसा करके आप इसे ठंडा कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसे ठंडे फर्श पर भी रख सकते हैं, ऐसा करके फोन जल्दी से ठंडा होना शुरू हो जाता है, अगर आप यह सब नहीं कर रहे हैं तो आपको यह करना चाहिए कि आपको अपने फोन को कुछ समय के लिए ही सही लें फ्रिज में रख देना चाहिए। ऐसा करके आप फोन को बड़ी तेजी से ठंडा कर सकते हैं। मैंने कई बार अपने फोन के साथ ऐसा किया है। अभी दो दिन पहले ही मेरा iPhone चार्जिंग के दौरान बेहद ज्यादा गर्म हो रहा था, तो उसे ठंडा करने के लिए मैंने फ्रिज का इस्तेमाल किया और मिनटों में मेरा फोन फिर से ठंडा हो गया।
यह भी पढ़ें: भंगार में बेचने के बजाए, पुराने कूलर में डाल दो 2 रुपये का ये आइटम..कूलर बन जाएगा AC का बाप
अगर आप अपने फोन में केस के इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि यह हीट को रोककर रखे। ऐसे में आपको करना ये है कि फोन के गर्म होते ही सबसे पहले इसके केस को हटाना है। ऐसा करके आप फोन को जल्द ही ठंडा कर सकते हैं। ऐसा आप तब करना है जब आप केस का इस्तेमाल करते हों, अगर आप पहले से ही केस का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस ऊपर बताई गई ट्रिक को अपनाना है।
अगर आप गर्म होने के बाद भी फोन को निरंतर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इसे ज्यादा गर्म कर सकते हैं। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि ऐसा करना इसे ओवरहीट कर सकता है और फोन फट भी सकता है। इसलिए ही अगर आपका फोन चार्जिंग के दौरान या गेमिंग के दौरान गर्म हो रहा है तो आपको इस गतिविधि को तुरंत ही बंद कर देना चाहिए। ऐसा करके आप फोन को ठंडा करने की मोहलत देते हैं और फोन फिर से पहले जैसा हो जाता है।
गर्म होने के दौरान अगर आपका फोन ब्लूटूथ चालू होने के कारण नए कनेक्शन की खोज करता राहत है ऐसे में हीट कम होने के बजाए बढ़ती ही रहती है। इसलिए ही आपको फोन के ब्लूटूथ को भी उसी समय बंद कर देना चाहिए, जब आपको लगे कि आपका फोन ओवरहीट कर रहा है।
Bluetooth को बंद करने के साथ ही आपका एयरप्लेन मोड को ऑन कर देना चाहिए। ऐसा करने से फोन पूरी तरह से रेस्ट की स्थिति में पहुँच जाता है। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से आपका फोन फिर से ठंडा होकर सही प्रकार से काम करने वाला है।
अंत में, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आप अपने फोन को बंद भी कर सकते हैं। ऐसा करके आप फोन को सेफ स्थिति में पहुंचा देते हैं। सभी प्रकार की समस्या इससे दूर हो जाती है और इसके बाद फोन को ठंडा होने तक ऐसे ही रहने देना चाहिए। ऐसा करके आप अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे गर्म होने से होने वाले डैमिज से भी बचा सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: Redmi A7 Pro 5G हुआ लॉन्च..6300mAh की बैटरी वाले इस फोन को कौन से फोन्स दे रहे कड़ी टक्कर, देखें लिस्ट