Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50 हजार रुपये की रेंज में जबरदस्त मुकाबला, देखें स्पेक्स और कीमत की तुलना

Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50 हजार रुपये की रेंज में जबरदस्त मुकाबला, देखें स्पेक्स और कीमत की तुलना

स्मार्टफोन बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट इस समय काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है। हाल ही में Vivo ने Vivo V70 लॉन्च किया है, जबकि Google ने इससे एक दिन पहले ही Pixel 10a को भारत समेत ग्लोबल लेवल पर पेश किया था। दोनों स्मार्टफोन लगभग 45,000 से 50,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में आते हैं, इसलिए अपग्रेड की प्लानिंग कर रहे खरीदारों के लिए इनकी तुलना अहम हो जाती है। आइए कीमत, डिजाइन, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा के आधार पर इन दोनों फोन्स को विस्तार से समझते हैं। इस तुलना को देखकर आपको यह फैसला लेने में आसानी होगी कि आपको कौन सा फोन लेना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Pixel 10a vs Vivo V70:

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Google Pixel 10a साइज़ में तुलनात्मक रूप से कॉम्पैक्ट है। इसका साइज 153.9 x 73 x 9 mm है और वजन 183 ग्राम है। इसमें ग्लास फ्रंट, एल्यूमिनियम फ्रेम और प्लास्टिक बैक दिया गया है। साथ ही यह IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सुरक्षा देता है। दूसरी ओर, Vivo V70 का साइज़ 157.5 x 74.3 mm है और इसकी मोटाई 7.4 mm से 7.6 mm के बीच रहती है। इसका वजन 187 से 194 ग्राम के बीच है। फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ IP68 और IP69 प्रोटेक्शन मिलता है।

डिस्प्ले की तुलना

Google Pixel 10a में 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। वहीं Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

परफॉर्मेंस की बात करें तो Pixel 10a में Google का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8GB RAM के साथ आता है और 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी तुलना में Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 8GB और 12GB RAM विकल्पों के साथ आता है और स्टोरेज 512GB तक मिलती है।

कैमरा में बड़ा अंतर

Google Pixel 10a में 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo V70 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी कैसी है

बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी तुलना में Vivo V70 में बड़ी 6500mAh बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

Google Pixel 10a एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और कंपनी की ओर से इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर Vivo V70 भी एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है और इसे चार बड़े एंड्रॉयड अपडेट मिलने की बात कही गई है।

भारत में कीमत

Vivo V70 की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 45,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM मॉडल 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी तुलना में Google Pixel 10a का बेस वेरिएंट 49,999 रुपये की कीमत के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rates Today: 20 फरवरी को सोने-चांदी के दामों में मामूली बदलाव, भाव घटा या बढ़ा? ताज़ा रेट जानें

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo