Flipkart महासेल से पहले Early Bird Deals की धूम, 9000 रुपये से भी सस्ते में मिल रहे मोबाइल फोन

HIGHLIGHTS

Flipkart Big Billion Days Sale जल्द ही शुरू होने वाली है।

Flipkart Sale की महासेल से पहले Early Bird Deals शुरू हो चुकी हैं।

इस सेल में स्मार्टफोन्स पर 9000 रुपये से भी सस्ते में फोन्स मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी महासेल Big Billion Days 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे ऑनलाइन खरीदारों के लिए एक नई खुशखबरी सामने आई है। साल की सबसे बड़ी सेल से करीब दो हफ्ते पहले ही कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर Early Bird Deals लाइव कर दी हैं। 24 सितंबर 2026 से शुरू हुई इस एक्सक्लूसिव सेल में ग्राहकों को बिना किसी भीड़-भाड़ और स्टॉक खत्म होने की चिंता के चुनिंदा टॉप स्मार्टफोन्स पर बम्पर डिस्काउंट ऑफर करना और बैंक ऑफर का लाभ देना है, ऐसा भी कह सकते है कि Flipkart महासेल से पहले इसे भी एक बड़ी सेल के तौर पर देखा जा सकता है। इस सेल में रियलमी, ओप्पो, इनफिनिक्स और एआई+ जैसे जाने माने स्मार्टफोन्स ब्रांडस के फोन्स को 9000 रुपये से भी सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दिया जा रहा है।

Boltt Evo

9000 रुपये से कम में खरीदने का मौका

इस फोन में 6.79-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 50MP + 2MP रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। कम बजट में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Boltt Evo सेल का सबसे किफायती ऑप्शन बन सकता है। 9 हजार रुपये से कम कीमत में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलना इसे इस प्राइस सेगमेंट की सबसे आकर्षक डील बना रहा है।

Realme P4s 5G

सस्ते में खरीदने का दमदार मौका

Realme के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.78-इंच 1.5K AMOLED (144Hz) डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 50MP + 8MP कैमरा और 8,000mAh बैटरी है। अगर आपकी प्राथमिकता फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और कभी न खत्म होने वाला बैटरी बैकअप है, तो Realme P4s 5G पर मिलने वाला डिस्काउंट बेहद शानदार है।

Realme P4 5G

7000mAh की बैटरी वाला फोन सस्ते में

6.77-इंच FHD+ 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 7,000mAh बैटरी से लैस यह फोन एक दमदार फोन माना जाता रहा है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो 30,000 रुपये के बजट में संतुलित कैमरा, दमदार बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश कर रहे हैं।

Oppo K14 Lite

महंगा वाला फोन सस्ते में घर ले जाएँ

Oppo के इस फोन में एक 6.75-इंच 120Hz स्मूथ डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 13MP रियर कैमरा और 7,000mAh बैटरी मिलती है। ओप्पो की लोकप्रिय K-सीरीज का यह स्मार्टफोन भारी प्राइस कट के बाद 16,000 रुपये से भी कम में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन अपनी बैटरी के लिए जाना जाता है।

AI+ Nova 2 Ultra 5G

सस्ते में ही मिल रहा ये नया स्मार्टफोन

फोन को कंपनी ने 6.78-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 13MP सेल्फी शूटर और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। सब-20K बजट में प्रीमियम एमोलेड स्क्रीन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा चाहने वालों के लिए AI+ Nova 2 Ultra 5G एक बेहतरीन ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: Vivo भारत में लॉन्च करेगा 10000mAh की बैटरी वाला फोन..कीमत और लॉन्च डेट अपडेट देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :