नहीं हो रहा रहा Panchayat Season 5 का इंतज़ार? देख लो ये 7 कॉमेडी वेब सीरीज, हंसते-हंसते दुख जाएगा मुंह!

By

Panchayat Season 5 को लेकर चर्चाएं तेज़ हो रही हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह अक्टूबर या नवंबर के आसपास अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगा। ख़बरें आ रही हैं कि फिलहाल इसकी एडिटिंग चल रही है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो इस सीरीज का बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं जो पंचायत के रिलीज़ तक आपका खूब साथ देंगी। यहां हमने कुछ ऐसे विकल्पों को लिस्ट किया है जो कुछ समय के लिए ‘पंचायत’ भूलने पर मजबूर कर देंगे, क्योंकि इनमें आपको उतनी ही मज़ेदार कहानियां और हंसी का फुल डोज़ मिलने वाला है। इन सभी को IMDb पर भी धमाकेदार रेटिंग्स मिली हुई हैं और कॉमेडी जॉनर में हर एक ने अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

‘मामला लीगल है’ एक अनोखी भारतीय कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह दिल्ली के पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अराजक और विचित्र पहलुओं को दिखाती है, जहां अजीबो-गरीब केस आते हैं। पंचायत की तरह इसमें भी हल्के फुल्के अंदाज़ में राजनीति, प्रतिस्पर्धा और सत्ता संघर्ष देखने को मिलता है।

Laapata Ladies

‘लापता लेडीज’ और पंचायत में समानता यह है कि दोनों ही ग्रामीण भारतीय जीवन का साफ़ और वास्तविक चित्रण प्रस्तुत करते हैं, साथ ही हल्के-फुल्के अंदाज में जीवन की झलकियाँ भी दिखाते हैं। यह फिल्म दो कम उम्र की दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी एक ट्रेन में गलती से अदला-बदली हो जाती है।

Gullak

SonyLIV की वेब सीरीज ‘गुल्लक’ सिर्फ एक ड्रामैटिक प्लॉट नहीं दिखाती, बल्कि यह उत्तर भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले मिडिल क्लास मिश्रा परिवार के रोज़मर्रा के छोटे-छोटे पलों, नोंक-झोंक, खुशियां, दुख और मिडिल क्लास के एकदम वास्तविक अंदाज़ को पेश करती है। यही वजह है कि दर्शक खुद को इससे जोड़ पाते हैं और हर किसी को यह रिटेलेबल लगती है।

Dupahiya

प्राइम वीडियो की यह सीरीज बिहार में धड़कपुर नाम के एक शांतिपूर्ण काल्पनिक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारत के एकमात्र अपराध-मुक्त गांव के तौर पर जाना जाता है। मुसीबत तब आती है जब एक शादी में गिफ्ट देने के लिए ली गई बाइक (दुपहिया) चोरी हो जाती है। तभी शुरू होता है आराजकता और हास्य का असली खेल। हाल ही में इसका दूसरा सीज़न भी ओटीटी पर आ गया है।

Gram Chikitsalay

यह सीरीज डॉक्टर प्रभात सिन्हा के बारे में है, जो एक आदर्शवादी शहरी डॉक्टर हैं और उत्तर भारत के काल्पनिक गांव भटकंडी में स्थित एक जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का कार्यभार संभालते हैं। इस कहानी में ह्यूमर, प्यार और सामाजिक सोच जैसे विषय देखने को मिलते हैं। इसके अब तक 2 सीज़न आ चुके हैं।

Kota Factory

कोटा फैक्ट्री एक कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा सीरीज है जो उन छात्रों की तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी को दिखाती है जो राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग एंट्रेंस की मुश्किल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। खासतौर से यह कहानी 16 साल के वैभव पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है जो IIT के लिए JEE में दाखिला लेता है।

Aspirants

यह एक लोकप्रिय कमिंग-ऑफ-एज वेब सीरीज है जिसका निर्माण द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने किया है। यह मुख्य रूप से तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और SK की कहानी है जो दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में रहते हैं। तीनों UPSC की मुश्किल पढ़ाई कर रहे हैं। नवीन कस्तूरिया का इसमें लीड रोल है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर की गलियों से इंटरनेशनल एमी तक पहुंची ये सीरीज, दिल जीत लेगी कहानी, IMDb पर भी जबरदस्त रेटिंग!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By