अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर इस समय साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है और स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं. कई लोग नए मोबाइल ऑर्डर कर भी चुके हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी कुछ यूजर्स को चिंता है, क्योंकि पिछली सेल्स के दौरान नकली स्मार्टफोन, सेकंड-हैंड डिवाइस या ऐसे फोन मिलने की शिकायतें सामने आई थीं जो बॉक्स खोलते ही काम करना बंद कर देते थे.
ऐसे मामलों से बचने और खरीदे गए फोन की असलियत जांचने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक खास सुविधा दी है, जिसे संचार साथी पोर्टल कहा जाता है. इसके जरिए आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन असली है या नकली.
हर मोबाइल फोन के पास एक यूनिक 15 अंकों का IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर होता है. इसी नंबर के जरिए आप फोन की ऑथेंटिसिटी वेरिफाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.
यह भी पढ़ें: 50MP सेल्फी कैमरा, 6000mAh बैटरी फोन पर ताबड़तोड़ छूट! फेस्टिव सेल में मिल रहा सबसे तगड़ा ऑफर
अगर आप चाहें तो इस काम के लिए संचार साथी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है. वहीं, अपने फोन का IMEI नंबर देखने के लिए आपको सिर्फ डायलर पर *#06# दबाना होगा. फेस्टिव ऑफर्स में स्मार्टफोन खरीदते समय यह छोटा सा स्टेप आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है.
यह भी पढ़ें: स्पाई-थ्रिलर पर बनीं ये 5 फिल्में हैं देती हैं रोमांच का डबल डोज़, The Family Man को भी दे देंगी मात?