स्मार्टफोन बाज़ार में अब ऐसे कई ऑप्शंस मौजूद हैं जो बजट में रहते हुए भी हाई-FPS गेमिंग का शानदार अनुभव देते हैं। अगर आपका बजट लगभग 35,000 रुपये है और आप BGMI, Call of Duty: Mobile या Genshin Impact जैसे गेम्स को स्मूद तरीके से खेलने के लिए एक नया फोन लेना चाहते हैं, तो यह सेगमेंट आपके लिए काफी मजबूत हो चुका है। इस रेंज में Snapdragon 8s Gen 3, Snapdragon 8s Gen 4 और Dimensity 9400e जैसे पावरफुल प्रोसेसर वाले फोन मिल रहे हैं, जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ बेहतरीन गेमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके बजट में भी फिट बैठेंगे और परफॉर्मेंस भी टॉप-क्लास देंगे।
Poco F7 उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो कम कीमत में दमदार गेमिंग फोन चाहते हैं। इसमें 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जिससे Call of Duty: Mobile को 120fps और BGMI को 90fps तक खेला जा सकता है। इसमें 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। लंबी गेमिंग के लिए इसमें 7,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 50MP कैमरा के साथ 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
iQOO Neo 10 भी गेमिंग के लिए एक मजबूत कंटेंडर है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ यह फोन BGMI में 120fps तक का सपोर्ट देता है, जबकि फ्रेम इंटरपोलेशन के जरिए 144fps तक पहुंच सकता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी 120W PD चार्जर भी बॉक्स में देती है। साथ ही इसमें 50MP कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
अगर आप OnePlus ब्रांड पसंद करते हैं तो Nord 5 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। 6,800mAh बैटरी के साथ यह 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है। खास बात है कि यह फोन 4 साल के OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करता है।
Oppo K13 Turbo Pro की कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन बैंक ऑफर्स के जरिए इसे 35,000 रुपये के करीब खरीदा जा सकता है। यह भी Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 6.8 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा (4K 60fps वीडियो), 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
realme GT 7 भी गेमिंग के लिए एक मजबूत ऑप्शन है। इसकी कीमत करीब 37,000 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के बाद यह 35,000 रुपये के आसपास मिल सकता है। यह Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ आने वाला इस लिस्ट का पहला फोन है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है और 120W फास्ट चार्जर बॉक्स में मिलता है, जो फोन को लगभग 38 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। फोन में 6.78 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP 2x ऑप्टिकल जूम कैमरा, 4 साल के OS अपडेट और IP66/IP68/IP69 वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung के मुड़ने वाले फोन पर 60,000 रुपये की भारी भरकम छूट, बार-बार नहीं मिलती ऐसी सुनहरी डील