Apple ने अभी तक अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च भी नहीं किया है, लेकिन उससे पहले ही लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली रूसी कंपनी Caviar ने उसका प्रीमियम गोल्ड एडिशन पेश कर दिया है. कंपनी ने कथित iPhone Ultra पर आधारित एक खास कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसे 24K गोल्ड, क्रोकोडाइल लेदर और एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से तैयार किया गया है.
यह स्मार्टफोन आम ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए बनाया गया है जो करोड़ों रुपये खर्च कर एक्सक्लूसिव कलेक्टर आइटम खरीदना पसंद करते हैं.
Caviar कई वर्षों से Apple के iPhone को गोल्ड, डायमंड और अन्य प्रीमियम मटेरियल के साथ कस्टमाइज करके बेचती रही है. इस बार कंपनी ने Apple के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही लीक पर आधारित Foldable iPhone का लग्जरी वर्जन तैयार कर दिया है.
Caviar ने अपने इस कलेक्शन को Flagship Collection नाम दिया है. इसमें कुल चार डिजाइन पेश किए गए हैं.
Dark Cherry मॉडल में पर्पल क्रोकोडाइल लेदर और गोल्ड प्लेटेड फिनिश दी गई है.
Titan वेरिएंट पूरी तरह ब्लैक थीम पर आधारित है, जिसमें टाइटेनियम और ब्लैक लेदर का इस्तेमाल किया गया है.
Silver एडिशन में सिल्वर फिनिश के साथ स्टर्लिंग सिल्वर से बना Apple Logo दिया गया है.
सबसे महंगा Gold मॉडल कार्बन फाइबर बॉडी और सॉलिड 18K गोल्ड Apple Logo के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि यह मॉडल Apple की 50वीं वर्षगांठ को समर्पित है.
चारों वेरिएंट में 3D Apple Logo और क्रोकोडाइल लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन को बेहतर ग्रिप और प्रीमियम लुक मिलता है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple ने अभी तक Foldable iPhone के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. Caviar द्वारा बताए गए सभी स्पेसिफिकेशन फिलहाल लीक और रूमर्स पर आधारित हैं.
Caviar के इस Foldable iPhone की शुरुआती कीमत 13,840 डॉलर (करीब 11.5 लाख रुपये) रखी गई है. वहीं सबसे महंगे Gold 1TB मॉडल की कीमत 16,270 डॉलर (करीब 13.5 लाख रुपये) है. यह कीमत Apple के संभावित Foldable iPhone से कई गुना ज्यादा है, क्योंकि इसमें प्रीमियम मटेरियल और हैंडक्राफ्टेड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है.
हालांकि यह स्मार्टफोन आम यूजर्स के लिए नहीं है, लेकिन Caviar का यह कदम इस बात का संकेत जरूर देता है कि Apple का पहला Foldable iPhone अब लॉन्च के काफी करीब माना जा रहा है. कंपनी के सितंबर इवेंट में इस डिवाइस से जुड़ी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान