Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra पिछले साल हुए Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया था, तब से लेकर आज तक इस फोन पर कुछ न कुछ डिस्काउंट और ऑफर मिल ही रहे हैं, हालांकि, जो डिस्काउंट ऑफर इस सैमसंग फोन पर Amazon Prime Day 2026 के दौरान मिल रहा है, वह इससे पहले कभी भी नहीं मिला है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जा सकता है कि सैमसंग फोन पर मिलने वाला यह डिस्काउंट साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। इससे सस्ता Galaxy S25 Ultra इससे पहले कभी सेल नहीं किया गया है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के अलावा 200MP कैमरा और S Pen का सुपोर्ट भी मिलता है। इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट का सबसे तगड़ा फोन कह सकते हैं। हालांकि, क्या आपको इस फोन को खरीदना चाहिए? आइए जानते हैं इसे खरीदने वाले कुछ और न खरीदने वाले कुछ कारणों की सम्पूर्ण जानकारी।
Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में 1,29,999 रुपये के लॉन्च प्राइस में आया था, लेकिन Amazon Prime Day 2026 के आखिरी दिन यह फोन आपको 84,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसका मतलब है कि सैमसंग फोन पर सीधे ही 45000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह छूट कोई चोटी छूट नहीं है, इसे आप एक बड़े प्राइस कट के तौर पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके फोन खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, जिसके बाद फोन को आप केवल 81,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। अगर आप किश्तों पर फोन को खरीदना चाहते हैं तो 2,988 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का भी चुनाव किया जा सकता है।
अब बात करते हैं उन 4 कारणों की, जिनकी वजह से आप इस फोन को खरीदने पर विचार कर सकते हैं, और उस एक कारण को भी हम यहाँ देखने वाले हैं, जो आपको इस फोन को न खरीदने की सलाह देता है। आइए सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
1,29,999 रुपये की कीमत वाला फोन अगर आपको केवल 84,999 रुपये में मिल जाए तो इससे अच्छा क्या ही हो सकता है, इसके अलावा बैंक ऑफर के साथ आप इसे 81,999 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीद सकते हैं। इतनी बड़ी छूट पर एक टॉप-एंड फ्लैगशिप फोन मिलना अपने आप में एक शानदार डील है, अगर आप इस डील को आज गंवा देते हैं तो शायद ही सालों तक आपको ऐसी डील फिर काभी मिले।
इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में एक 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल ज़ूम) के अलावा 10MP टेलीफोटो कैमरा भी इस फोन का हिस्सा है। यह सेटअप हर तरह की फोटोग्राफी ज़रूरत को पूरा करता है, चाहे वह वाइड लैंडस्केप शॉट हो या दूर की चीज़ों को ज़ूम करके कैप्चर करना। इस कैमरा के साथ आपको कोई दिक्कत नहीं आने वाली है।
Samsung ने इस फोन के साथ सात साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में एक बड़ी बात है। इसके अलावा फोन में S Pen स्टाइलस सपोर्ट भी मिलता है, जो नोट लेने, स्केचिंग या प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए बेहद उपयोगी है। फोन में One UI 7 के साथ Galaxy AI और Gemini AI के फीचर भी मिलते हैं, जो स्मार्टफोन को ज्यादा स्मार्ट बना देते हैं।
सैमसंग फोन में एक 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 2,600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा फोन में बहुत से AI Features भी मिलते हैं, जो इस फोन को एक दमदार फोन बना देते हैं।
इतनी प्रीमियम कीमत के बावजूद, Galaxy S25 Ultra अपने पुराने मॉडल जैसी ही 5,000mAh बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। मुझे लगता है कि इतने तगड़े स्पेक्स के साथ इस फोन को ज्यादा बेहतर बैटरी और उससे भी ज्यादा कुछ ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ लॉन्च किया जाना चाहिए। हालांकि, इस बैटरी के साथ भी यह फोन अच्छा ही काम करता है। असल में, इस फोन के फीचर्स के दम पर यह एक बेहतरीन फोन बन जाता है।
नोट: आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना