मई 2026 में 40,000 रुपये से कम में आते हैं ये 7 सबसे तगड़े फोन, 200MP तक कैमरा, स्मूद डिस्प्ले

By

आज कल दाम सिर्फ तेल, गैस और सोने के ही नहीं बढ़ रहे बल्कि स्मार्टफोन्स के भी दाम आसमान छू रहे हैं. यह मेमोरी की कमी की वजह से हो रहा है और जैसे हालात हैं यह कहना मुश्किल होगा कि कब कौन-सी कंपनी किस स्मार्टफोन के दाम बढ़ा दे. अगर इस समय आप एक अच्छा मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन एक अच्छा स्मार्टफोन चुन नहीं पा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आप 7 ऐसे धमाकेदार स्मार्टफोन्स के बारे में जान पाएंगे जो AMOLED डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा क्वालिटी, परफॉर्मेंस और लंबे बैटरी बैकअप जैसे कई जबरदस्त फीचर्स ऑफर करते हैं. इस लिस्ट को देखने के बाद आप अपने लिए एक बेहतरीन फोन का चुनाव कर पाएंगे.

Samsung Galaxy A37 5G (31,150 रुपये)

मार्च 2026 में रिलीज हुए Samsung के इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है और 8GB की RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. इस स्मार्टफोन का 50MP + 8MP + 5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप काफी लाजवाब है और इसके साथ ही इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. इसकी 5000mAh की बैटरी के साथ इसमें 45W तक की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसमें 6.7 इंच का एक सूपर AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है.

Realme 16 (33,999 रुपये)

MediaTek के Dimensity 6400 Turbo चिपसेट पर चलने वाला यह स्मार्टफोन अप्रैल 2026 में रिलीज हुआ था. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है जिसमें 60W तक की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही इसमें 8GB की RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है. इस स्मार्टफोन का 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप और 50MP का बेहतरीन फ्रंट कैमरा फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है. इसमें 6.57 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है.

OnePlus Nord 5 (38,990 रुपये)

50MP + 8MP के रियर कैमरा के साथ आने वाले इस फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और इसमें Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 3 का चिपसेट मिलता है. 6800mAh की बड़ी बैटरी के साथ इस फोन में 80W का Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसका 6.83 इंच का स्विफ्ट AMOLED डिस्प्ले बढ़िया पिक्चर क्वालिटी के साथ आता है.

Vivo V60 (34,883 रुपये)

Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 8GB की RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ही 6500mAh की दमदार बैटरी आती है जो 90W तक की फ़्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 50MP + 8MP + 50MP के रियर कैमरा के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसका डिस्प्ले 6.77 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले है.

Vivo T4 Ultra (36,989 रुपये)

MediaTek के Dimensity 9300 Plus के दमदार चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 8GB की RAM के साथ ही 256GB की स्टोरेज मिलती है. इसमें 50MP + 8MP + 50MP के रियर कैमरा के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जो अच्छी तस्वीरें खींचने में माहिर है. इसमें 5500mAh की बैटरी के साथ 90W की फ़्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है.

Oppo Reno 14 (36,999 रुपये)

MediaTek के MT6897 चिपसेट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का बेहतरीन LTPS OLED डिस्प्ले मिलता है. इस स्मार्टफोन की खास बात है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी जो 80W Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन का 50MP + 8MP + 50MP के रियर कैमरा सेटअप 50MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है और फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है. इस फोन में 8GB की RAM के साथ ही 256GB की स्टोरेज भी मिलती है.

Realme 16 Pro (36,999 रुपये)

200MP + 8MP के धमाकेदार कैमरा के साथ आने वाला यह फोन फोटोग्राफी में रुची रखने वाले लोगों के लिए लाजवाब है. इस फोन को 50MP फ्रंट कैमरा इसे और भी बढ़िया बना देता है. MediaTek के Dimensity 7300 Max चिपसेट पर चलने वाले इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही 80W तक की सुपर फ़्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

यह भी पढ़ें: लोन रिकवरी को लेकर RBI के सख्त नियम, EMI न भरने पर ब्लॉक होगा मोबाइल? जानिए सभी शर्तें

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By