8,000 से 10,000mAh की ‘बाहुबली’ बैटरी के साथ आते हैं ये 7 स्मार्टफोन्स, बार-बार चार्जिंग का झमेला खत्म!

By

आज कल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने जीवन में कम परेशानियाँ चाहते हैं और यह चाहते हैं की उनका जीवन सुखमय हो. लेकिन रोज – रोज के स्मार्टफोन को चार्ज करने के जंजाल में कभी न कभी आपका भी फोन कम बैटरी पर रहा होगा. एक भी दिन ढंग से इस्तेमाल न करने के बावजूद स्मार्टफोन्स की बैटरी ऐसे खत्म हो जाती है जैसे हाथों में से रेत. यह इसलिए होता है क्योंकि हर स्मार्टफोन में एक बड़ी बैटरी नहीं होते और आज कल लोगों को यह भ्रम है की एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे लगते हैं. आज हम आपके लिए लाए हैं 7 ऐसे स्मार्टफोन्स जो बड़ी बैटरी के साथ आते हैं और आपकी जेब पर ज्यादा भारी भी नहीं पड़ेंगे.

OnePlus Nord 6 (43,999 रुपये)

Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 165Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें लगा 50MP + 8MP का रियर कैमरा काफी अच्छी तस्वीरें खिंचता है और इसमें एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलता है. इस स्मार्टफोन में इन दमदार फीचर्स के अलावा 9000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है जो 80W तक की सूपर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसकी बैटरी लगभग 2 दिन तक बिना चार्जिंग के चल सकती है.

Vivo T5 Pro (30,528 रुपये)

6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलती है जो बेहतरीन परफॉरमेंस देने में माहिर है. 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ इस स्मार्टफोन में 90W तक की क्विक चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और यह स्मार्टफोन आराम से दो दिन तक बिना चार्जिंग के चल सकता है और यह स्मार्टफोन जल्दी चार्ज भी हो जाता है. इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 4K 30FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

Realme P4 Power (24,699 रुपये)

जनवरी 2026 में ही आए Realme P4 Power के अंदर एक शानदार 10001mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W तक की अलट्रा चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसकी बैटरी लाइफ करीब 21 घंटों की है. दमदार बैटरी के साथ ही इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 7400 अलट्रा चिपसेट भी मिलता है जो एक काफी बेहतरीन प्रोसेसर है. इसके 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ ही इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है जो गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ आता है.

Poco X8 Pro Max (42,999 रुपये)

6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें 50MP + 8MP का रियर कैमरा देखने को मिलता है जो 20MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है और इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 100W तक की हाइपर चार्जिंग के आती है. इस स्मार्टफोन की भी बैटरी लाइफ 21 घंटों तक की है.

Realme Narzo Power (27,999 रुपये)

10001mAh की दमदार बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 80W तक की अलट्रा चार्जिंग का फिचर उपलब्ध है. अपने प्राइस के हिसाब से यह स्मार्टफोन एक लाजवाब बैटरी साथ लेकर आता है और इसमें केवल एक अच्छी बैटरी ही नहीं लेकिन एक शानदार 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें भी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है.

Realme 16 T (27,999 रुपये)

MediaTek के Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.81 इंच का बढ़िया AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz के धमाकेदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें एक लाजवाब 50MP + 2MP का रियर कैमरा मिलता है और इसमें एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. अच्छे कैमरा और डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और इसमें 45W की SuperVOOC चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.

Techno Pova Curve 2 (24,950 रुपये)

50MP + 2MP के रियर कैमरा और 13MP के फ्रंट कैमरा के साथ इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें MediaTek का एक लाजवाब Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है जो दमदार परफॉरमेंस देता है. इसमें बढ़िया कैमरा, चिपसेट और डिस्प्ले के अलावा 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W तक की फ़ास्ट चार्जिंग करने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 भारत में 7560mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra के साथ लेगा एंट्री, इस दिन है लॉन्च

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By