आजकल की बढ़ती महंगाई के बीच किफायती दाम में अच्छे स्पेक्स और कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन ढूंढना तो जैसे एक चुनौती बन गया है. बढ़ती मेमोरी क्राइसिस की वजह से स्मार्टफोन्स और भी महंगे होते जा रहे हैं. लेकिन कुछ स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो अब भी ग्राहकों के लिए कुछ वैल्यू फॉर मनी डिवाइसेज़ उपलब्ध कराती हैं. अगर आप भी 2026 में एक नया और दमदार फोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं जो 12,000 रुपये की रेंज में आपके हो सकते हैं.
इस स्मार्टफोन में एक बढ़िया 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले है. इसमें Unisoc T8200 चिपसेट है और इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एक दमदार 50MP का रियर कैमरा मौजूद है. इसके अलावा फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा भी है.
इस फोन में 6.8 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है. ये फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और एक दमदार 5160mAh की बैटरी के साथ आता है जिसमें 18W तक की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इन स्पेक्स के अलावा इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है.
इस फोन में 685 इंच की LCD डिस्प्ले है. ये फोन दमदार MediaTek Helio G81 Extreme चिपसेट पर चलता है. इसके अलावा इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है.
इस स्मार्टफोन में एक 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W की टर्बो चार्जिंग क्षमता देती है. इस फोन में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है. इस फोन में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है और इसके साथ ही इस फोन में 50MP + 2MP का शानदार रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा भी है.
Xiaomi का ये स्मार्टफोन भी 12 हज़ार रुपये के अंदर एक अच्छा ऑप्शन है. इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ ही इसमें एक दमदार Unisoc T7250 प्रोसेसर भी मिलता है. फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है. डिवाइस में 6300mAh की दमदार बैटरी के साथ 15W की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में 50,000 से कम में आने वाले 7 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo V70 भी लिस्ट में