भारत में 50 हजार के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, नया नवेला OPPO F35 Pro भी लिस्ट में

HIGHLIGHTS

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी और 144Hz एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।

OnePlus Nord 6 में 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 165Hz एमोलेड डिस्प्ले है।

OPPO F35 Pro 5G में 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

भारत में 50 हजार के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, नया नवेला OPPO F35 Pro भी लिस्ट में

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब 40,000 से 50,000 रुपये के सेगमेंट में भी ऐसे फोन उपलब्ध हैं जो कई मामलों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें तेज प्रोसेसर के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा मिले, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 बेहतरीन और लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Pro+ (47,999 रुपये)

इस लिस्ट में सबसे पहला स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ है। यह फोन परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है। फोन में 6.8 इंच का एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है और इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। Motorola की स्पेसिफिकेशन के मुताबिक फोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W टर्बो पावर वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन IP68 और IP69 वाटर एवं डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है।

OnePlus Nord 6 (46,999 रुपये)

लिस्ट में अगला फोन OnePlus Nord 6 है। अगर आप गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह काफी मजबूत विकल्प है। फोन में 6.78 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक बताई गई है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। सबसे खास बात इसकी 9000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

OPPO F35 Pro 5G (45,999 रुपये)

बड़ी बैटरी और सेल्फी कैमरा को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए OPPO F35 Pro 5G एक दिलचस्प विकल्प है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी HBM ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है और डिस्प्ले 10-बिट कलर डेप्थ सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर मिलता है। फोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। फोन ColorOS 16.5 पर चलता है और इसमें IP68, IP69 तथा IP69K समेत मजबूत डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है।

vivo S2 (42,999 रुपये)

कम कीमत में बड़ी बैटरी और प्रीमियम कर्व्ड डिस्प्ले चाहने वाले यूजर्स के लिए vivo S2 भी एक विकल्प है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K पोलेंड और एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा + 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

Redmi Turbo 5 (41,999 रुपये)

लिस्ट में आखिरी फोन Redmi Turbo 5 है। परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए यह फोन काफी दमदार पैकेज लेकर आता है। इसमें 6.59 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो TSMC के 4nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन में 8GB और 12GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 7540mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W Xiaomi HyperCharge सपोर्ट करती है। इसके अलावा 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।\

यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs Oppo Reno 16: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile